फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखने में ये कारें लगती हैं ‘बेकार’, लेकिन इनकी कीमत है करोड़ों के पार!

Wed, 15 Jan 2020 09:22 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Vintage Car Rally - फोटो : Social Media
कारों के बारे में ये कहा जाता है कि कार जितनी पुरानी होती जाए, तो उसकी मार्केट वेल्यू घटती जाती है। लेकिन ये गणना नए मॉडल्स पर प्रभावी होती है, पुरानी एंटीक कारों पर नहीं। एंटीक कारें जितनी पुरानी होती जाती हैं, वे बेशकीमती होती जाती हैं। एंटीक कारों के शौकीन ये कारें देखते ही खरीद लेते हैं और बेच कर कई गुना मुनाफा कमाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ एंटीक कारों के बारे में जिनकी कीमत आज लाखों-करोड़ों में है...

विज्ञापन

2 of 8
fiat 500 1957 - फोटो : Social Media

Fiat 500

इस कार को 1957 में लॉन्च किया गया था और जल्द ही यह चार सीटर कार इटली की सड़कों की शान बन गई। यह कार भीड़भाड़ वाली सड़कों और कम पार्किंग स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाती थी। आज भी कई कलेक्टर्स के पास ये खास मिल जाती है, 22 लाख रुपये तक में इसे खरीदा जा सकता है। वहीं इसके रीस्टोरेशन में तकरीबन सात रुपये तक का खर्च आता है। Fiat 500 का मॉडर्न वर्जन उत्तरी अमेरिका में 2010 में लॉन्च किया गया था, लेकिन 2020 में कम बिक्री के चलते इसे बंद कर दिया गया।  
विज्ञापन

3 of 8
jaguar e type - फोटो : motor1

jaguar e type

1957 में लॉन्च हुई Jaguar XKSS या Jaguar वी-12 में कहा जाता है कि इसकी सिर्फ 16 कारे ही बनी थीं, जिनमें से 12 अभी भी हैं। ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन में यह कार काफी पसंद की जाती थी। स्पोर्टी और रनवर्टिबल फीचर के साथ आने वाली इस कार की टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटा है। दुनिय़ा की सबसे सुंदर कारों में शुमार इस कार की कीमत तकरीबन 213 करोड़ के आसपास है।     
 

4 of 8
Mk1 Volkswagen Golf GTi - फोटो : Social Media

Mk1 Volkswagen Golf GTi

इस कार को फ्रैंकफर्ट मोटर शो में 1975 में पेश किया गया था। इसे ऑरिजनल हैचबैक कार भी कहा जाता है। हाल ही में रीस्टोर की गई देश की पहली मारुति 800 भी दिखने में इसी कार जैसी लग रही है। रैबिट के नाम से मशहूर यह कार 1983 तक बनी और इस दौरान 43 हजार कारें ही बनाई गईं। शुरुआत में इसमें 11.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया, जिसे बाद में बढ़ा कर 1.8 लीटर कर दिया गया। ये कारें अब बेहद कम संख्या में बची हैं, जिसके चलते इनकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

5 of 8
Helica de Leyat - फोटो : Social Media

Helica de Leyat

1921 में आई Helica de Leyat दिखने में किसी एरोप्लेन जैसी लगती है। इसमें बड़े प्रोपेलर्स दिए गए थे और ऐसी केवल 30 कारें ही बनी थीं। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा थी। इसकी कीमत आज के वक्त में 120 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन

6 of 8
Rolls-Royce 15 HP - फोटो : Social Media

Rolls-Royce 15 HP

1904 में लॉन्च की गई Rolls-Royce 15 HP कई मामलों में यूनीक है। रॉल्स रॉयस ने उस दौरान केवल छह कारें ही बनाई थीं, माना जाता है कि इस वक्त एक कार ही बची है। इस कार की टॉप स्पीड 63 किमी प्रति घंटा थी। वहीं इसकी कीमत 248 करोड़ से ज्यादा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
Aston Martin DBR1 - फोटो : Social Media

Aston Martin DBR1

1956 में आई स्पोर्ट्स कार Aston Martin DBR1 सबसे महंगी कारों में शामिल है। इसके केवल पांच मॉडल्स ही बनाए गए थे। 2017 में जब इस कार की नीलामी हुई तो यह कार 160 करोड़ रुपयों में बिकी थी। जिसके बाद यह सबसे महंगी ब्रिटिश कार बन गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
Ferrari 250 GT - फोटो : Social Media

Ferrari 250 GT   

1962 में लॉन्च की गई Ferrari 250 GT को केवल दो साल ही बनाया गया और 1964 में इसे बंद कर दिया गया। उस दौरान केवल 39 कारें ही बनाई गई थीं। अपने वक्त की बेस्ट परफॉर्मिंग कार के नाम से मशहूर यह कार लुक के मामले में भी शानदार थी। 2018 में हुई एक नीलामी के दौरान 1962 Ferrari 250 GT 270 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें