फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Chetak Electric Scooter लॉन्च, कीमत 1 लाख से शुरू, जानें फीचर्स और बैटरी की ताकत

Tue, 14 Jan 2020 04:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपना पहला Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Chetak (चेतक) आज लॉन्च कर दिया। Bajaj Chetak Electric Scooter की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होगी। Bajaj ने बीते साल 2019 में 16 अक्टूबर को इसे भारत में पेश किया था। इस स्कूटर का आकर्षक लुक तभी से दोपहिया वाहन सेगमेंट में चर्चा का विषय बना हुआ था। Bajaj ने अपने Electric Scooter Chetak को मकर संक्राति के मौक पर 14 जनवरी को लॉन्च किया है। इसकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर Chetak Electric Scooter को 2 हजार रुपये में बुक किया जा सकेगा। बजाज ने नए Chetak Electric Scooter को इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड Urbanite (अर्बनाइट) के तहत बनाया गया है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है। 
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj electric scooter Chetak - फोटो : Social

फीचर्स

बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है। जिसमें बैटरी रेंज और रियल-टाइम बैटरी इंडिकेटर समेत कई तरह की जानकारियां देखने को मिलती हैं। आपकी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है। यह स्कूटर मोबाइल एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर में सॉलिड स्टील फ्रेम और हार्डशीट मेटल बॉडी में बनाया गया है। कूटर के दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय वील्ज हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर का भी ऑप्शन मिलेगा। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट (अर्बन और प्रीमियम) और छह आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media

बैटरी

Chetak Electric Scooter में 3kWh का IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। स्कूटर का मोटर 5.36 bhp का पावर और 16 Nm टॉर्क पैदा करता है। चेतक इलेक्ट्रिक फार्स्ट चार्जिंग को स्पोर्ट नहीं करता है। इसकी बैटरी को 15 amp सॉकिट से 1 घंटे में 25 फीसदी और 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता। यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का विकल्प नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि चेतक में दी गई बैटरी की लाइफ करीब 70 हजार किलोमीटर है। 

4 of 6
bajaj chetak

रेंज

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। कंपनी स्कूटर के चार्जर भी देगी। इसे टेक्निशियन इंस्टॉल करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media

कीमत 

Chetak Electric Scooter के अर्बन वेरिएंट में ड्रम ब्रेक लगे हैं और इसकी कीमत 1 लाख रुपये है। वहीं प्रीमियम वेरिएंट में डिस्क ब्रेक लगे हैं और इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये है। अर्बन वेरिएंट में ग्लॉसी फिनिश के साथ सॉलिड कलर और प्रीमियम वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं और यह मेटैलिक रंगों में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media

बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक Bajaj Chetak की शुरुआती बिक्री पुणे में होगी। शुरुआत में कंपनी इसे केटीएम शोरूम से बेचेगी। इसके बाद बंगलूरू और फिर अन्य मेट्रो शहरों में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बजाज अपनी इस स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वारंटी देगा। साथ ही इस स्कूटर की 3 फ्री सर्विस देगा। मार्केट में Chetak Electric Scooter का मुकाबला ओकिनावा आई-प्रेज और अथर 450 जैसे स्कूटर से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें