MG Motor ने अपनी हाल में लॉन्च कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिलीवरी देश के अलग-अलग शहरों में शुरू कर दी है। कंपनी ने सबसे पहली डिलीवरी चेन्नई के ग्राहक को दी है। MG Astor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.78 लाख से 16.78 लाख रुपये रखी गई है। एस्टर को Style, Super, Smart, और Sharp समेत चार वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। वहीं इसमें पांच कलर ऑप्शंस स्पाइस्ड ऑरैंज, ऑरोरा सिल्वर, ग्लेज रेड, कैंडी व्हाइट और स्टारी ब्लैक में उतारा है। एस्टर की लोकप्रियता का अंदाजा का इसी लगा सकते हैं कि 21 अक्तबूर को बुकिंग शुरू होने के महज 20 मिनट के भीतर पांच हजार बुकिंग्स मिल गईं। इन गाड़ियों की डिलीवरी इसी साल होगी, जो एक नवंबर से शुरू होगी। यह इस सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें पर्सनल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) असिस्टेंट इनेबल्ड और ऑटोनॉमस (लेवल-2) तकनीक का फीचर मिलेगा। अगर आप MG Astor बुक कराने की सोच रहे हैं, तो हम बता रहे हैं इसकी खासियतों और कमियों के बारे में, बाकी फैसला आपके हाथ में है...