फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Cars: जबरदस्त बूट स्पेस के साथ आती हैं ये हैचबैक कारें, अब टेंशन फ्री होकर रखें कितना भी सामान!

Sat, 27 Nov 2021 01:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sedan cars boot space - फोटो : सांकेतिक फोटो
हैचबैक कारों का नाम लेते ही छोटी एंट्री लेवल कारों का ध्यान में आता है। लेकिन अब हैचबैक कारें केवल नाम के लिए छोटी रह गई हैं। उनमें न केवल लेटेस्ट फीचर मिल रहे हैं, बल्कि वे पहले से ज्यादा स्पेशियस हो गई हैं। यही वजह है कि यंग जनरेशन को हैचबैक कारें काफी पसंद आ रही हैं। हैचबैक कारें न केवल आसानी से पार्क होती हैं, वहीं ये जेब पर भी भारी नहीं पड़ती हैं। आमतौर पर लोगों की शिकायत होती है कि हैचबैक कारों में बूटस्पेस नहीं मिलता है, लेकिन कार निर्माता कंपनियों ने इंजन स्पेस कम करके केबिन स्पेस को बढ़ा दिया है, जिससे ज्यादा लगेज कैपेसिटी के साथ अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है। आइए जानते हैं उन हैचबैक कारों  के बारे में, जिनमें मिलता है बेस्ट इन क्लास बूट स्पेस...
विज्ञापन

2 of 7
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda

Honda Jazz

सबसे पहले बात करते हैं होंडा की प्रीमियम हैचबैक होंडा जैज की। जैज का सीधा मुकाबला सुजुकी बलनो, ह्यूंदै i20, टाटा अलट्रोज जैसी कारों से है। ये सभी कारें अपने सेगमेंट में प्रीमियम हैं। जैज में सबसे ज्यादा 354 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। जैज में 1.2 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क मिलता है। वहीं इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा पैड शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है। जैज में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोलस की-लेस इंट्री और सनरूफ जैसे फीचर मिलते हैं।
होंडा जैज बूट स्पेस- 354 लीटर
कीमत- 7.65 लाख से 9.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
विज्ञापन

3 of 7
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata Altroz

टाटा की प्रीमियम हैचबैक अलट्रोज में भी शानदार बूट स्पेस मिलता है। इसमें 345 लीटर का लगेज स्पेस आता है। अलट्रोज में तीन इंजन मिलते हैं, 1.5 लीटर डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क मिलता है, जबकि 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 108 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि अलट्रोज केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन (एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ), 7-इंच टीएफटी स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, और iRA कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिलते हैं।
टाटा अलट्रोज बूट स्पेस- 345 लीटर
कीमत- 5.89 लाख से 9.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)   

4 of 7
WagonR - फोटो : AmarUjala

Maruti Suzuki WagonR

यह अकेली कार कार है जो प्रीमियम हैचबैक में शामिल नहीं है। लेकिन इसमें भी शानदार बूट स्पेस मिलता है। अगर बजट कम है, तो आप वैगन आर की तरफ रुख कर सकते हैं। इसमें 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं, पहला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 67 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है, वहीं 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी विकल्प के साथ आते हैं। इसमे 7-इंच टचस्क्रीन, रिमोट कीलेस इंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑल फोर पावर विंडो, एसी और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs मिलते हैं।
मारुति वैगन आर- 341 लीटर
कीमत- 4.93 लाख से 6.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Baleno

यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। बलेनो में 339 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। बलेनो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। बलेनो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। बलेनो में 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो, एमआईडी के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, पुश बट स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स का फीचर आता है।
मारुति सुजुकी बलेनो- 339 लीटर
कीमत- 5.99 लाख से 9.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

2021 Maruti Suzuki Celerio

हाल ही में मारुति ने अपनी इस नेक्स्ट जेनरेशन हैचबैक को लॉन्च किया है। इस बार में कंपनी में इसे फीचर लोडेड बनाते हुए प्रैक्टिकल अप्रोच को फॉलो किया है। सेलेरियो में 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं सेलेरियो अर्फोडेबल हैचबैक है, इसमें 1.0 लीटर का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 66 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का टॉर्क देता है। नई पीढ़ी की सेलेरियो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा एएमटी का भी विकल्प मिलता है। सेलेरियो में 7-इंच टचस्क्रीन, सेमी इंस्ट्रूमेंट डिजिटल क्लस्टर, एसी, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑल फोर पावर विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 15 इंच अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप्स, रिमोट कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs ड्राइवर सीट हाई एडजस्टमेंट जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं नई सेलेरियो पहले से न केवल लंबी है, बल्कि सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो 26.68 किमी प्रति लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी देती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो- 313 लीटर
कीमत- 4.99 लाख से 6.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai

Hyundai i20

यह अकेली प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें सबसे कम बूट स्पेस मिलता है। लेकिन यह सबसे ज्यादा फीचर लोडेड कार भी है, जिसमें एक से बढ़ कर एक फीचर्स की भरमार है। Hyundai i20 में 311 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं इसमें 3-इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 बीएचपी की पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ह्यूंदै i20 में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एस्टा और एस्टा (ओ) ट्रिम्स में 10.25 इंच की यूनिट मिलती है। इसके अलावा ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सूट, क्रूज कंट्रोल, एयर क्वॉलिटी इंडीकेटर के साथ ऑक्सीबूस्ट एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एसी, रिअर एसी वेंट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ब्लू एंबियट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जंग पैड, पडल लैंप, ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रिअरव्यू मिरर, एयर प्यूरीफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलता है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो- 311 लीटर
कीमत- 6.91 लाख से 11.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें