फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नई Renault Duster खरीदना है मुनाफे का सौदा, क्या वाकई Hyundai Creta और Kia Seltos से है दमदार

Tue, 18 Aug 2020 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Renault Duster Turbo 2020 - फोटो : Renault (For Refernce Only)
लंबे इंतजार के बाद रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Duster को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर दिया। कंपनी ने इसमें शानदार दमदार इंजन दिया है, जो पावर के मामले में Hyundai Creta और Kia Seltos से भी आगे है। यह इंजन निसान किक्स में भी मिलता है। कंपनी ने नई रेनो डस्टर को तीन ट्रिम्स RXE, RXS और RXZ में उतारा है। हालांकि सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स केवल दो ट्रिम्स RXS और RXZ में ही मिलेगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऐसे वक्त में जब एक से बढ़ कर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में हैं, तो क्या रेनो डस्टर लेना वाकई मुनाफे का सौदा है...
 
विज्ञापन

2 of 6
Renault Duster turbo petrol variant - फोटो : Renault

क्या है खास

वैसे तो नई डस्टर में तमाम खूबियां हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। वहीं एक्सटीरियर में क्रोम ग्रिल, टेलगेट, रूफ रेल्स, फॉग लैंपस कवर को नए कलेवर के साथ पेश किया गया है। वहीं इसमें जबरदस्त 205 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो भारतीय रोड कंडीशंस के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही में इसमें शानदार 475 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। मिडनाइट ब्लैक इंटीरियर के साथ प्रीमियम ब्लू ग्लैज सीटें दी गई हैं। साथ ही नई डस्टर में रिमोट प्री कूलिंग का खास फीचर मिलता है, जिसमें ग्राहक की-फॉब की मदद से कार में बैठने से पहले ही कार का इंजन शुरू करके एयर कंडीशन को ऑन कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Renault Duster turbo petrol variant - फोटो : Renault India

क्या नहीं पसंद आया?

बेस वैरिएंट में कई फीचर मिसिंग हैं। यहां तक कि RXE वैरिएंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्पीकर्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आइस ब्लू ग्राफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले जैसे कई दूसरे फीचर नहीं दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो रिअर वाइपर और वाशर और गाइड लाइंस के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा का फीचर केवल टॉप वैरिएंट RXZ में ही मिलता है।
 

4 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : Team-BHP

कौन सा वैरिएंट खरीदें

अगर डस्टर लेने की सोच रहे हैं, तो इसका टॉप वैरिएंट RXZ को खरीदा जा सकता है। यह वैरिएं मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है। इस वैरिएंट में R17 फोरजा डायमंड कट अलॉय व्हील्स, प्रीमियम ब्लू ग्लैज्ड सीट अपहोस्ट्री, गाइडलाइंस के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिमोट प्री कूलिंग जैसे दूसरी फीचर भी मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
All new Duster - फोटो : Renault (For Reference Only)

स्पेसिफिकेशन

नई डस्टर में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 152 बीएचपी की पावर और 1600 आरपीएम पर 354 एनएम का टॉर्क देता है। टर्बो इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी मैनुअल मोड के साथ उतारा गया है। यह इंजन मैनुअल पर 16.5 किमी प्रति लीटर, जबकि ऑटोमैटिक 16.42 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। डस्टर में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो इसमें आता रहेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और तीन वैरिएंट्स RXE, RXS और RXZ में आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos - फोटो : AmarUjala

कीमत-

1.5L MT

  • RXE - 8.59 लाख रुपये
  • RXS - 9.39 लाख रुपये
  • RXZ-  9.99 लाख रुपये

1.3L TURBO MT

  • RXE - 10.49 लाख रुपये
  • RXS - 11.39 लाख रुपये
  • RXZ - 11.99 लाख रुपये

1.3L TURBO CVT

  • RXS - 12.99 लाख रुपये
  • RXZ - 13.59 लाख रुपये

Creta 1.4 Turbo Petrol 7 DCT

  • SX -  16.17 लाख रुपये
  • SX (O) -  17.21 लाख रुपये

Seltos 1.4 Turbo Petrol MT

  • GTX- Rs 15.54 lakh
  • GTX+ - Rs 16.39 lakh

Seltos 1.4 Turbo Petrol 7 DCT

  • GTX+ - 17.29 लाख रुपये

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें