फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolls Royce SUV: भारत की सबसे महंगी कार के मालिक बने मुकेश अंबानी, 12 लाख रुपये में ली वीआईपी नंबर प्लेट, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Feb 2022 01:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
Reliance Industries Limited (RIL), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के मालिक मुकेश अंबानी ने बेशकीमती और अल्ट्रा-प्रीमियम कार Rolls Royce Cullinan (रॉल्स रॉयस कलिनन) कार खरीदी है। इसकी कार की कीमत 13.14 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि आरआईएल ने Rolls Royce Cullinan के पेट्रोल वैरिएंट को 31 जनवरी को दक्षिण मुंबई में तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में रजिस्टर कराया है।
विज्ञापन

2 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
क्यों है इतनी महंगी
साल 2018 में लॉन्च की गई इस लग्जरी SUV की कीमत 6.75 करोड़ रुपये है। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पर्सनल कस्टमाइजेशन कराने की वजह से इसकी कीमत बढ़ गई होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी ने टस्कन सन कलर की कार खरीदी है जिसमें V12 इंजन मिलता है। इसमें 564 bhp का पावर जेनरेट होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
वीआईपी नंबर ली गई
आरटीओ अधिकारियों ने कहा कि इस कार के लिए 12 लाख रुपये की कीमत पर एक स्पेशल नंबर प्लेट भी हासिल की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कार प्लेट पर नंबर '0001' के साथ खत्म होती है। और चूंकि इस नंबर के लिए मौजूदा सीरीज पहले ही ली जा चुकी है, इसलिए एक नई सीरीज पेश की गई थी। 

4 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
इसलिए मिली महंगी नंबर प्लेट
उन्होंने कहा कि परिवहन आयुक्त की लिखित अनुमति से आरटीओ कार्यालय रजिस्ट्रेशन नंबर 0001 को आवंटित करने के लिए एक नई सीरीज शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदक को रेगुलर नंबर के लिए तय की गई शुल्क से तीन गुना ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
सबसे महंगी कारों में से एक
इसके अलावा, इस लग्जरी एसयूवी के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी, 2037 तक वैध है, जिसके लिए आरआईएल द्वारा 20 लाख रुपये के एकमुश्त टैक्स का भुगतान किया गया है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा टैक्स के लिए 40,000 रुपये की एक और राशि का भुगतान किया गया है। एक आरटीओ अधिकारी ने बताया कि इस कार खरीदारी को देश में सबसे महंगी कारों में से एक माना जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
बेहद पावरफुल कार
Rolls-Royce Cullinan का नाम अब तक खोजे गए सबसे बड़े हीरे के नाम पर रखा गया है। प्रीमियम वाहन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि यह ऑल-टैरेन हाई बॉडी वाली कार अब तक की सबसे व्यावहारिक रॉल्स-रॉयस है। सुपर-लग्जरी एसयूवी में 6.75 लीटर ट्विन-टर्बो V12 रॉल्स-रॉयस इंजन मिलता है जो 564 bhp और ऑल-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील स्टीयर सिस्टम के साथ 850 Nm का विशाल टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Rolls Royce
अंबानी कई महंगी कारों के मालिक
रॉल्स रॉयस का यह वाहन मॉडल कुछ अन्य उद्योगपतियों और बॉलीवुड हस्तियों के पास भी है। उधर रिलायंस कंपनी के बेड़े में कई महंगी गाड़ियां पहले से ही शामिल हैं। यहां तक कि कंपनी ने अंबानी परिवार के घर के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी बीएमडब्ल्यू कार दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें