फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 MG Astor: इस 'समझदार' SUV में मिलेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बेस्ट सेफ्टी फीचर्स, इस दिन से कर सकते हैं बुकिंग

Wed, 15 Sep 2021 02:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MG Astor में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलेगा, जो मिड-साइज सेगमेंट में पहली बार किसी एसयवी में उपलब्ध होगा। इसके अलावा एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन और स्पीड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे...
विज्ञापन
1 of 6
MG Astor Launch - फोटो : Amar Ujala
MG Motor ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर नई मिड-साइज एसयूवी MG Astor पेश कर दी। एमजी मोटर का यह देश में पांचवा प्रोडक्ट है, जो कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV का आईसीई वर्जन है। कंपनी इससे पहले MG Hector, Hector Plus, ZS EV और Gloster लॉन्च कर चुकी है। कंपनी अगले महीने अक्तूबर में एस्टर को बाजार में उतारेगी। MG Astor की कीमतों को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे 10 से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उतारा जा सकता है। इस एसयूवी में कंपनी ने भरकर फीचर दिए हैं, जो निश्चित तौर पर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। वहीं कई फीचर तो इस सेगमेंट में पहली बार कोई कार कंपनी पेश कर रही है। MG Astor का नजदीकी तगड़ा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos से तो है ही, साथ ही Nissan Kicks, Renault Duster, Skoda Kushaq, और Volkswagen Taigun से भी है। खास बात यह है कि एमजी ने Astor में डीजल इंजन का विकल्प नहीं दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
MG Astor Exterior - फोटो : MG

डाइमेंशन और एक्सटीरियर डिजाइन

एस्टर की लंबाई 4323 एमएम, 1809 एमएम, 1653 एमएम है। और इसका व्हीलबेस 2585 एमएम है, वहीं इसमें 205 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। फ्रंट लुक की बात करें, तो एस्टर में हनीकॉम्ब डिजाइन के साथ ट्रैडिशनल हैक्सागोनल ग्रिल मिलेगी। जिसमें एमजी का बैज लगा होगा। इसके अलावा इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप्स मिलेंगे। वहीं फ्रंट बंपर में मेश पैटर्न एयर वेंट्स के अलावा 17-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, सिल्वर रूफ रेल्स और पैनोरैमिक सनरूफ मिलेगी। कंपनी ने अपनी इस मिडसाइज एसयूवी को कूप टच देने की कोशिश की है। कंपनी Astor को पांच रंगों व्हाइट, रेड, ब्लैक, ऑरेंज और सिल्वर में उतारेगी।
The crossover features subtle yet significant variations in design when compared to its battery-powered sibling. In terms of dimensions, the SUV will measure 4,323mm long, 1,809mm wide and 1,644mm tall. It will offer a wheelbase of 2,585mm and a ground clearance of 205mm. MG is likely to offer five colour options on Astor including White, Red, Orange, Black and Silver.

Copyright (C) 'RUSH LANE' Read more at... https://www.rushlane.com/mg-astor-arrives-at-dealer-showroom-engine-specs-12412253.html .

3 of 6
MG Astor Interior - फोटो : MG

इंटीरियर

इंटीरियर में कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। डेशबोर्ड पर सॉफ्ट टच मैटेरियल का डिजाइन और डिटेल्स स्टीचिंग दी गई है। वहीं 10.1 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे एयर-कंडीशनर के लिए पियानो की बटंस दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रश एलुमीनियम डोर पैनल्स, क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, 6-वे इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हीटेड ORVMs, डिजिटल की, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील्स मिलेगा, जिस पर ऑडियो कंट्रोल के लिए माउटिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं। एसयूवी में 3-कलर इंटीरियर कलर स्कीम जिसमें सांगरिया रेड, डुअल टोन आइकोनिक आइवरी और टूसेडो ब्लैक स्कीम मिलेगी। वहीं इसमें फुली 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। साथ ही इसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का फीचर मिलेगा, साथ ही इसमें MG i-SMART टेक्नोलॉजी के साथ 80 इंटरनेट कनेक्टेड फीचर मिलेंगे। इसमें आपकी जरूरतों के हिसाब से 3-ड्राइव मोड्स नॉर्मल, अर्बन और डायनेमिक का फीचर मिलेगा।
Normal, Urban and Dynamic

Copyright (C) 'RUSH LANE' Read more at... https://www.rushlane.com/mg-astor-arrives-at-dealer-showroom-engine-specs-12412253.html .

4 of 6
MG Motor Director Rajeev Chaba - फोटो : MG

इंजन

इंजन की बात करें, तो एस्टर केवल पेट्रोल इंजन में ही आएगी। इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड यूनिट मिलेगी, जो 110 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 1.3 लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 140 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देगा। ट्रांसमिशन की बात करें, तो 1.5 लीटर इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन और 8-स्पीड सीवीटी के साथ आएगा। जबकि टर्बो 1.3 इंजन में केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ही मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
MG Astor AI - फोटो : MG

सेफ्टी फीचर्स

खास बात यह है कि एस्टर में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलेगा, जो मिड-साइज सेगमेंट में पहली बार किसी एसयूवी में उपलब्ध होगा। इसके अलावा एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रीवेंशन और स्पीड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं ADAS फीचर कंपनी की प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लोस्टर में दिया गया है, साथ ही अपकमिंग Mahindra XUV700 में मिलेगा। साथ ही इसमें पांच कैमरा मिलेंगे जो 360 डिग्री का व्यू देंगे और ADAS के लिए छह रडार सेंसर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG Astor Booking - फोटो : MG

जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई MG Astor 19 सितंबर से एमजी के शोरूम्स पर डिस्प्ले के लिए उपलब्ध होगी। वहीं बुकिंग भी उसके बाद ही शुरू हो जाएगी। हालांकि कुछ डीलरशिप्स ने अनऑफिशिअली बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। डीलर 50 हजार रुपये लेकर नई एस्टर की बुकिंग शुरू कर रहे हैं। हालांकि कंपनी इसे अगले महीने त्योहारी सीजन के दौरान ही बाजार में उतारेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें