फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO: डुकाटी स्क्रैम्बलर ट्रिब्यूट 1100 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 10 Mar 2022 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO - फोटो : Ducati
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO को भारतीय बाजार में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। भारत में बाइक की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 12,89,000 रुपये रखी गई है। मोटरसाइकिल का मुख्य आकर्षण इसकी खास "जियालो ओक्रा" लाइवरी है जिसमें ब्लैक फ्रेम और सब-फ्रेम के साथ भूरे रंग की सीट है। कंपनी का कहना है कि नई बाइक एयर-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के इतिहास को श्रद्धांजलि देती है।
विज्ञापन

2 of 5
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO - फोटो : Ducati
इंजन डिटेल्स
टेक्निकल डिटेल्स की बात करें तो, यह कंपनी के लोकप्रिय Scrambler 1100 PRO फैमिली की ही मोटरसाइकिल है। यह डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन और एयर कूलिंग के साथ समान 1079 cc एल-ट्विन को भी बरकरार रखता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 86 hp का अधिकतम पावर और 4,750 rpm पर 9.2 किलोग्राम टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड यूनिट मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO - फोटो : Ducati
फीचर्स
मोटरसाइकिल के फ्रंट में रोशनी के लिए ग्लास लेंस और काले फ्रेम और "एक्स" के साथ डीआरएल के साथ आती है। जबकि बाइक के रियर में रोशनी के एलईडी डिफ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ की जाती है। बाइक पर अन्य फीचर हाइलाइट्स में डुअल एलिमेंट एलसीडी इंस्ट्रुमेंटेशन, बॉश कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड्स (एक्टिव, जर्नी और सिटी), और सीट के नीचे मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी सॉकेट शामिल हैं। 

4 of 5
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO - फोटो : Ducati
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक, बिपुल चंद्रा ने कहा, "स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो मोटरसाइकिल स्क्रैम्बलर डीएनए के मुताबिक ही है। साथ ही अपने खास "जियालो ओक्रा" लाइवरी के जरिए बोर्गो पैनिगेल के इतिहास को भी श्रद्धांजलि देती है। हमारा पहला लॉन्च इस साल, स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो आइकॉनिक एयर कूल्ड एल-ट्विन इंजन का जश्न मनाने वाली एक विशिष्ट पेशकश है और यह बहुत अच्छा है कि भारत से डुकाटिस्टी में भी इस विशेष एडिशन को पेश किया जा सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ducati Scrambler Tribute 1100 PRO - फोटो : Ducati
नया डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो एयर-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के इतिहास को याद करता है, इसके पचास साल बाद इसे पहली बार डुकाटी पर 1971 में डुकाटी 750 जीटी के साथ पेश किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें