फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदनी है सेडान कार, तो पेट्रोल इंजन खरीदें या डीजल, जानें क्या है ट्रेंड

Tue, 02 Jul 2019 06:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Ciaz Vs Hyundai Verna VS Honda City Vs Skoda Rapid - फोटो : AmarUjala
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको सेडान कार सेगमेंट में पेट्रोल गाड़ी लेनी चाहिये या डीजल गाड़ी तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2019 तक 1,56,061 सेडान कारों की बिक्री हुई। ये सभी गाड़ियां बीएस4 इंजन वाली थीं, हालांकि अगले साल अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक बीएस6 लागू होने हैं, जिनके चलते कई कार कंपनियों ने डीजल इंजन बनाने से तौबा कर ली है।
 
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर पर मंदी

2 of 8
Hyundai Verna and Maruti Ciaz
ऑटो सेक्टर पर मंदी लगातार हावी है, यहां तक कि देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति भी इससे अछूती नहीं है। मारुति, ह्यूंदै, होंडा, टाटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में कमी आई है।
 
विज्ञापन

69 प्रतिशत गाड़ियां पेट्रोल और 31 फीसदी गाड़ियां डीजल इंजन वाली

3 of 8
Hyundai verna boot space
एक्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में मारुति सियाज, होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, टोयोटा यारिस, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो, निसान सनी और फिएट लीनिया शामिल हैं। अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2019 तक 1,56,061 सेडान कारों की बिक्री में 1,08,003 यूनिट्स पेट्रोल और 48,058 यूनिट्स डीजल गाड़ियों की रही। इनमें 69 प्रतिशत गाड़ियां पेट्रोल और 31 फीसदी गाड़ियां डीजल इंजन वाली थीं। हालांकि इनमें से स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो, निसान सनी और फिएट लीनिया ऐसी कारें रहीं जिनकी डीजल इंजन की सबसे ज्यादा डिमांड दिखी। वहीं टोयोटा यारिस केवल पेट्रोल इंजन में ही आती है।
 

मारुति सियाज

4 of 8
Maruti Suzuki Ciaz 2019
मारुति की सियाज की बात करें, तो सियाज की अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 46,191 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें से 35 हजार यूनिट्स पेट्रोल इंजन वाली और 11 हजार सियाज डीजल इंजन वाली रहीं। कुल मिलाकर देखा जाये तो 76 प्रतिशत पेट्रोल और 24 प्रतिशत डीजल कारें बिकीं। गौरतलब है कि मारुति पहले ही अगले साल अप्रैल से बीएस6 मानकों को चलते डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी है।
 
विज्ञापन

होंडा सिटी

5 of 8
सांकेतिक - फोटो : Team-BHP
बात करते हैं इस सेंगमेंट में नंबर दो का खिताब हासिल करने वाली होंडा सिटी की। सिटी की इस दौरान 41,072 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें 84 प्रतिशत यानी 34,647 यूनिट्स पेट्रोल वेरियंट्स की थी, जबकि मात्र 6,425 यूनिट्स डीजल की बिक्री हुई और यह आंकड़ा 16 प्रतिशत का रहा।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै वरना

6 of 8
Hyundai Verna Concept
इस सेगमेंट में तीसरे नंबर की कार ह्यूंदै वरना की इस दौरान 39,568 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें 19,823 यूनिट्स पेट्रोल और 19,745 यूनिट्स डीजल की रही। कुल मिलाकर दोनों इंजनों का प्रतिशत 50-50 रहा।
 
विज्ञापन

स्कोडा रैपिड

7 of 8
skoda rapid boot space
स्कोडा रैपिड के प्रति ग्राहकों को रुख कुछ अलग ही रहा। रैपिड की 10,377 यूनिट्स बिकीं, इनमें 3,635 यूनिट्स पेट्रोल और 6,742 यूनिट्स डीजल की रही। दोनों इंजनों के साथ यह आंकड़ा 35:65 प्रतिशत का रहा।
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन वेंटो

8 of 8
Volkswagen vento boot space
फॉक्सवैगन वेंटो की 5,880 यूनिट्स बिकीं, जिनमें 2,619 यूनिट्स पेट्रोल और 3261 यूनिट्स डीजल की रहीं। दोनों इंजनों में यह आंकड़ा 45 और 55 प्रतिशत का रहा।
 
  पेट्रोल % डीजल % कुल बिक्री
मारुति सियाज 35,001 76 11,168 24 46,191
होंडा सिटी 34,647 84 6,425 16 41,072
ह्यूंदै वरना 19,823 50 19,745 50 39,568
टोयोटा यारिस 11,831 100 0 0 11,831
स्कोडा रैपिड 3,635 35 6,742 65 10,377
फॉक्सवैगन वेंटो 2,619 45 3,261 55 5,880
निसान सनी 406 39 646 61 1,052
फिएट लीनिया 41 37 71 63 112
कुल बिक्री 1,08,003 69 48,058 31 1,56,061
 
       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें