फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car Mileage: सीएनजी कार मालिक अपनाएं ये पांच टिप्स, गाड़ी देगी बंपर माइलेज, रहेंगे टेंशन फ्री

Tue, 27 Feb 2024 08:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
CNG Car - फोटो : For Reference Only
एक नई कार खरीदने से पहले किसी भी अन्य कारण के साथ ही गाड़ी की माइलेज पर खास ध्यान दिया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी वाहन मालिक के लिए गाड़ी का माइलेज काफी अहम होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग बराबर और बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में वाहनों के लिए सीएनजी का चलन बढ़ा है। इसकी वजह इसका ज्यादा लागत प्रभावी होना नहीं रह गया है। क्योंकि सीएनजी की कीमत में भी पहले की तुलना में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। लेकिन सीएनजी की मांग इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यह पेट्रोल-डीजल इंजन की तुलना में ज्यादा माइलेज देती है। इसके साथ ही सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस), वाहनों के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है। 
विज्ञापन

2 of 7
CNG Kit in Car - फोटो : For Reference Only
सीएनजी से चलने वाले वाहन बेहतर माइलेज देने में कामयाब हुए हैं। इस तरह वाहन मालिकों के लिए ईंधन की लागत को बचाने में मदद करते हैं। सीएनजी से चलने वाले वाहन एक तरह के हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस मॉडल हैं। क्योंकि वे पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकते हैं। सीएनजी ईंधन भरने वाले स्टेशनों की संख्या अभी भी पारंपरिक पेट्रोल और डीजल ईंधन भरने वाले स्टेशनों की संख्या के बराबर नहीं है। लेकिन सीएनजी की बढ़ती मांग के साथ सीएनजी पंपों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। सीएनजी कारों की देखभाल की बात करें तो उन्हें किसी भी अन्य पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन की तरह ही विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आपकी सीएनजी कार के रख-रखाव के लिए कुछ आसान टिप्स हैं। अगर आप भी एक सीएनजी वाहन ड्राइव करते हैं तो हम आपको 5 आसान टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिए आपकी सीएनजी कार का माइलेज बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
Spark Plug - फोटो : For Reference Only
स्पार्क प्लग साफ करें
स्पार्क प्लग कार के इंजन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में से एक है, क्योंकि इसी से सीएनजी वाहन में कंब्शन होता है। यह हमेशा सलाह दी जाती है कि इसी जांच करते रहें कि कार के स्पार्क प्लग ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। जब सीएनजी कार की देखभाल की बात आती है तो उनकी रेगुलर जांच करना और जब भी जरूरत हो उन्हें बदलना एक महत्वपूर्ण कदम है। हमेशा ब्रांडेड और अधिकृत डीलरों से हाई क्वालिटी वाले, सीएनजी को सपोर्ट करने स्पार्क प्लग ही खरीदें। लो क्वालिटी वाले स्थानीय और सस्ते स्पार्क प्लग को चुनकर अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें। घटिया क्वालिटी वाले स्पार्क प्लग आग का कारण बन सकते हैं या कार के इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह सुझाव दिया जाता है कि आपको हर छह महीने में स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिए। 

4 of 7
Air Filter - फोटो : For Reference Only
एयर फिल्टर की जांच और सफाई करें
सीएनजी कार की देखभाल करने के लिए नियमित रूप से एयर फिल्टर की जांच करना और उसे बदलना एक अहम कदम है। एयर फिल्टर इंजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करता है क्योंकि यह धूल, गंदगी और अन्य चीजों को पावरट्रेन सिस्टम में एंट्री करने से रोकता है। एक साफ एयर फिल्टर न सिर्फ इंजन को बेहतर तरीके से चलने में मदद करता है, बल्कि यह गाड़ी की माइलेज में भी सुधार करता है। इसलिए, हमेशा एयर फिल्टर की जांच और सफाई नियमित रूप से करें। 
विज्ञापन

5 of 7
CNG Kit Fitting in Car - फोटो : For Reference Only
ओरिजिनल सीएनजी किट ही चुनें
कई कार निर्माताओं ने अपनी संबंधित सीएनजी कारें लॉन्च की हैं, जो बेहतर और ज्यादा विश्वसनीय हैं। यदि आप अपनी पेट्रोल से चलने वाली कार को सीएनजी में बदलने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ ओईएम-प्रमाणित डीलर से अधिकृत सीएनजी किट खरीदना काफी महत्वपूर्ण है। अपनी कार में लोकल या नॉन-ब्रांडेड सीएनजी किट लगाने से बचें। ये अधिकृत किट की तुलना में सस्ते हो सकते हैं, लेकिन वे वाहन और आपके जीवन की सुरक्षा से समझौता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
CNG Kit Servicing - फोटो : For Reference Only
सीएनजी टैंक लीक की जांच करें
सीएनजी पेट्रोल या डीजल की तरह ही एक अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन है। यह अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन गैसीय है और इसका बहुत जल्दी इवापोरेट (वाष्पीकरण) हो सकता है। सीएनजी टैंक में एक छोटा सा रिसाव वाहन और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए घातक हो सकता है। इसलिए, सीएनजी कार के रखरखाव के दौरान हमेशा किसी भी तरह के रिसाव की जांच करें। हालांकि प्राकृतिक गैस रंगहीन और गंधहीन होती है, लेकिन आप खुद लीकेज की जांच कर सकते हैं। कुछ ईंधन मार्केटिंग कंपनियां रिसाव का पता लगाने को आसान बनाने के लिए अपने सीएनजी को तीखी गंध देती हैं। अगर आपको ऐसी कोई गंध आती है, तो तुरंत सीएनजी मैकेनिक को कॉल करने में देर न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Car Tyre - फोटो : For Reference Only
टायर प्रेशर की जांच करें
गाड़ी के टायर सीधे सड़क से संपर्क में रहते हैं। इसलिए अगर टायर के प्रेशर में कोई भी कमी है तो गाड़ी का माइलेज प्रभावित होता है। अगर टायर में हवा कम है तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले, गाड़ी के टायरों का प्रेशर जरूर चेक कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें