फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

Mon, 02 May 2016 06:07 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Innova Crysta
टोयोटा ने अपनी बहुप्रतिक्षित कार इनोवा क्रिस्टा को लॉन्च कर दिया है। कार के बेस वेरिएंट की कीमत 13.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 20.78 लाख रुपये है। पुरानी और नई कार के टॉप मॉडल में करीब 4.20 लाख रुपये की कीमत का अंतर है। आइए डालते हैं एक नजर नई इनोवा क्रिस्टा पर...
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

2 of 7
Innova Crysta
डिजाइन: कार के एक्सटीरियर पर ध्यान दें तो इसे आकर्षक और स्टाइलिश लुक दिया गया है। एमपीवी होने की वजह से साइड प्रोफाइल से इनोवा क्रिस्टा काफी लंबी नजर आती है। इसके सी-पिलर पर लगी ग्लास विंडो को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह काफी शार्प नजर आती है।
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

3 of 7
एक्सटीरियर: कार के फ्रंट में ट्विन-स्लेटेड ग्रिल और बड़े रैपअराउंड मल्टी हैडलैंप्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में 17 इंच के नए अलॉय व्हील मौजूद हैं। पीछे की तरफ बूमरैंग शेप की टेललाइट्स दी गई हैं। चौड़ी होने की वजह से यह पीछे से काफी अच्छी लगती है। इसके पिछले बंपर को भी काफी बड़ा रखा गया है।

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

4 of 7
Innova Crysta
केबिन: कार के केबिन में ध्यान दें तो इसका इंटीरियर पूरी तरह से नया है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमल किया गया है, जो केबिन को आकर्षक बनाता है। फीचर्स की बात करें तो डैशबोर्ड के सेंटर में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। केबिन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर है इसका कंट्रोल माउंटेड स्टीयरिंग व्हील। पीछे वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए रूफ लैंप्स और रियर एसी कंट्रोल्स वाली स्क्रीन दी गई है।
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

5 of 7
Innova Crysta
इंजन और परफॉरमेंस: पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के दो नए डीजल इंजन मिलेंगे। इसका 2.4 लीटर इंजन 150 पीएस की पावर के साथ 343 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं 2.8 लीटर का इंजन 174 पीएस की ताकत और 360 एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

6 of 7
Innova Crysta
पावर: कार की पावर को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सिटी और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए बेहतर है। इनोवा क्रिस्टा के छोटे इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि पावरफुल इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आएगा। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिटी ड्राइविंग को काफी स्मूद और आसान बनाता है, इसलिए ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में यह अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत

7 of 7
Innova Crysta
क्रिस्टा को पूरी तरह से नई इनोवा कहना गलत नहीं होगा। इनोवा क्रिस्टा पहले से ज्यादा प्रीमियम अहसास और बेहतर ड्राइविंग देने में कामयाब रहेगी। हालांकि ग्राहक इस प्रीमियम एमपीवी को निजी इस्तेमाल में कितनी तवज्जो देते हैं यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें