फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अपनाएं ये टॉप 5 एक्सपर्ट टिप्स, गर्मियों में कार रहेगी एकदम फिट!

Tue, 27 Feb 2024 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Car Care - फोटो : For Reference Only
सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। गर्मियां कमोबेश आने ही वाली हैं। ऐसे में कार को फिट रखना बेहद जरूरी है। क्योकिं इन्ही दिनों गाड़ियों के खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। यहां हम आपके ऐसी 5 टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आपकी कार को गर्मी के मौसम से एक दम फिट रख सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सबसे पहले कराएं AC की सर्विस
गर्मी शुरू होते ही, वाहन मालिक को जो काम सबसे पहले करानी चाहिए, वह है कार के AC (एयरकंडीशनर) की जांच जरूर कराएं। अगर AC कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसकी गैस को चेक करा लें। इसके अलावा रेडिएटर को क्लीन करवा लें। अगर गैस कम हो गई है इसे रिफिल करएं। ऐसा करने से AC बढ़िया कूलिंग देगी और आपको चुभती गर्मी से राहत मिलेगी। याद रहे कि हमेशा अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही कार की सर्विस कराएं।
विज्ञापन

3 of 6
Car Engine Oil - फोटो : social media
इंजन ऑयल की जांच करें
कार के इंजन ऑयल को भी सर्विस के दौरान बदलवा लें या टॉप अप करवा लें। कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है। इसलिए सही मात्रा में इंजन ऑयल रहना बेहद जरूरी है।

4 of 6
ऑयल फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑयल फिल्टर
सर्विस के दौरान जब आप कार का इंजिन ऑयल चेंज कराते हैं तब याद रखें की ऑयल फिल्टर बदलवाना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आपकी कार के इंजन की सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Car Coolant - फोटो : iStock
कूलेंट की मात्रा जांच लें
कूलेंट कार को ठंडा रखने का काम करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सर्दी हो या गर्मी कार में कूलेंट की मात्रा एकदम सही होनी चाहिए। अक्सर लोग कूलेंट की जगह रेडिएटर में पानी का इस्तेमाल करते हैं। जो थोड़े वक्त के लिए तो ठीक है।  लेकिन अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल होता है तो यह नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Care Car Servicing - फोटो : For Reference Only
रेडिएटर के साथ लगे फैन को चेक करें
रेडिएटर के साथ लगे फैन की भी समय-समय पर जांच होती रहनी चाहिए। क्योकिं कई बार फैन के न चलने की स्थिति में गाड़ी गर्म होकर बंद पड़ जाएगी। तो अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी कार आपका साथ बखूबी निभाएगी। अगर आप अपनी कार में इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मी में आपकी कार धोखा नहीं देगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें