फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bentley Bentayga 2021 भारत में लॉन्च: जानें दुनिया की सबसे तेज लग्जरी एसयूवी की कीमत और फीचर्स

Tue, 16 Mar 2021 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
नई Bentley Bentayga (बेंटले बेंटायगा) लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी के मुताबिक नई Bentayga कार बेंटले की नई Beyond100 व्यापार रणनीति के तहत लॉन्च की गई पहली कार है, जो एक ऐसी यात्रा होगी जिससे कंपनी स्थायी लग्जरी मोबिलिटी में विश्व में सबसे आगे रहेगी। नई Bentayga लग्जरी एसयूवी कई खूबियां से लैस है। 
विज्ञापन

2 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
बेहद पावरफुल इंजन
बेंटले ने सेक्टर-डिफाइनिंग इस लग्जरी एसयूवी के साथ फिर से इसे एक नई ऊंचाई पर ले गई है। न्यू बेंटायगा पावर, लक्जरी के लिहाज से काफी बढ़िया प्रदर्शन करती है। इसमें 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 542 bhp (550 PS) का पावर और 568 lb.ft (770 एनएम) का टॉर्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी की टॉप स्पीड 290 किलोमीटर प्रति घंटा है। और यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
डिजाइन और लुक
कार के फ्रंट और रियर में दिए गए डिजाइन एलिमेंट्स बेंटले की लेटेस्ट डिजाइन डीएनए को अपनाते हैं। जिससे कार का लुक काफी मस्कुलर और शानदार बनता है। बेंटले की यह नई कार पहली बार डार्क टिंट डायमंड ब्रश एल्यूमीनियम फिनिश के साथ आती है। 
 

4 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
फीचर्स
कार के इंटीरियर में ऑल-न्यू सीट दी गई हैं। इसमें पहले की तुलना में बड़ा रियर लेगरूम भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.9-इंच स्क्रीन के साथ नेक्सट जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम सुपर हाई-रिजॉल्यूशन ग्राफिक्स और काफी बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। कार में वायरलेस एपल कारप्ले अब स्टैंडर्ड मिलता है। साथ ही एंड्रॉइड ऑटो भी दिया गया है। इसके अलावा इस लग्जरी कार में एम्बेडेड सिम का इस्तेमाल कर माय बेंटले कनेक्टेड सर्विस के एक्सपेंडेड सुइट भी मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
कीमत और बुकिंग
नई Bentley Bentayga एसयूवी की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.10 करोड़ रुपये है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है। इस दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में कंपनी की सेल्स टीम के जरिए बुक कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bentley Bentayga 2021 - फोटो : Bentley
बेंटायगा दुनिया में सबसे तेज, सबसे आरामदेह और शानदार एसयूवी बनी हुई है। इस कार में एक वास्तविक बेंटले ड्राइविंग अनुभव की पेशकश करती है और सहज प्रदर्शन और रोजमर्रा की उपयोगिता के साथ अद्वितीय लक्जरी मिलती है। नया बेंटायगा को पहली जेनरेशन मॉडल की लोकप्रियता के आधार पर बनाया गया है जिसकी 20,000 से ज्यादा कारें हाथ से तैयार की गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें