Maruti baleno vs Toyota Glanza
- फोटो : AmarUjala
Toyota glanza और Maruti Baleno
टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप वाली ग्लैंजा कार की डिजाइन पूरी तरह बलेनो जैसी है। हालांकि कंपनी ने बलेनो से अगल लुक देने के लिए ग्लैंजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। ग्लैंजा दो वेरियंट- V और G में उपलब्ध है, जो बलेनो के टॉप वेरिएंट्स जेटा और अल्फा पर आधारित हैं। टायोटा ग्लैंजा का इंटीरियर भी मारुति बलेनो जैसा ही है।
कार में दरवाजों के अंदर वाले हैंडल पर क्रोम फिनिश, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, लगेज रूम लैम्प, ड्यूल टोन फैब्रिक सीट्स और फ्रंट व रियर अजस्टेबल हेडरेस्ट हैं। टोयोटा ग्लैंजा सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल में भी आपको दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। एक 1.2-लीटर K12N माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है, जो 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ G वेरियंट में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। वहीं दूसरा 1.2-लीटर इंजन है जो 82 बीएचपी का पावर और 113 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन G वेरियंट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और V वेरिएंट के दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्लैंजा में 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक (सीवीटी) गियरबॉक्स के विकल्प हैं।