आज पहली बार दुनियाभर में वर्ल्ड ईवी डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपके लिए 7 फुल-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सूची पेश कर रहे हैं, जो इस समय देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह इलेक्ट्रिक वाहन अपने सेगमेंट में भविष्य में आनेवाली ईवी के लिए एक मानक होंगे।
विज्ञापन
1 of 14
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
आज (बुधवार, 9 सितंबर) को विश्व ईवी दिवस दुनिया भर में मनाया जा रहा है। इसके जरिए स्वच्छ वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जो अब पहले से अधिक प्रासंगिक और प्रचलित हैं। दुनियाभर में अब गाड़ियां इंटरनल कंबशन इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर्स पर शिफ्ट हो रही हैं। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है जहां बहुत सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं, खासतौर पर पिछले एक साल के दौरान ईवी वाहनों की बड़ी रेंज देखने को मिली है। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी हमेशा से ही आगामी ईवी क्रांति के बारे में सकारात्मक रहे हैं, और केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कहा था कि भारत वर्ष 2025 तक एक इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा। यहीं नहीं सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण को मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दे रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की मोबिलिटी माना जा रहा है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम यहां टॉप 7 इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। यह इलेक्ट्रिक वाहन अपने सेगमेंट में भविष्य में आनेवाली ईवी के लिए एक मानक होंगे। इस लिस्ट में स्कूटर, बाइक और कार सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 14
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने इस साल की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV को लॉन्च किया था। नेक्सन ईवी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो Ziptron इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें IP67 रेटेड 30.2 kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलती है, जिसे 3-फेज की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर में जोड़ा गया है। यह मोटर 129 PS का पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक सिर्फ एक घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड 15 एम्पीयर चार्जर के साथ इसे 20 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में आठ घंटे का समय लगता है। नेक्सन ईवी फुल चार्जिंग पर 312 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह ARAI द्वारा सर्टिफाइड आंकड़ा है।
विज्ञापन
3 of 14
Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
Nexon EV की कीमत
टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, वियरेबल-की, इलेक्ट्रिक टेलगेट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में टाटा की ZConnect तकनीक दी गई है जिसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। टाटा नेक्सन ईवी तीन ट्रिम्स - XM, XZ+ और XZ+ Lux में आती है, जिनकी कीमत क्रमशः 13.99 लाख रुपये, 14.99 लाख रुपये और 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
4 of 14
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : For Reference Only
MG ZS EV
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भी इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन ZS EV एसयूवी को लॉन्च किया। ZS EV दो वेरिएंट्स - एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आती है और दोनों वेरिएंट्स में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटो हेडलैंप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। जबकि टॉप-एंड वेरिएंट में लेदरट सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, शुद्ध हवा के लिए पीएम 2.5 फिल्टर, पैनोरामिक सनरूफ और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 14
MG ZS EV India
- फोटो : For Reference Only
ZS EV की कीमत
MG ZS EV में 44.5 kWh लिक्विड-कूल्ड IP67 रेटेड बैटरी मिलते हैं। बैटरी को एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जो 145 PS का पावर और 353 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 340 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह आंकड़ा ARAI द्वारा सर्टिफाइड है। MG ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
विज्ञापन
6 of 14
Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
Hyundai Kona
Hyundai ने पिछले साल भारत में Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च किया था जिसे बताया गया कि यह भारत की पहली फुल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है। लॉन्च के बाद से ही यह कार बिक्री के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी में 39.2 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्जिंग के बाद यह कार 452 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह आंकड़ा ARAI द्वारा मान्यता प्राप्त है। ह्यूंदै कोना एसयूवी एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है जो 136 PS का पावर और 395 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है। Hyundai अपनी ईवी Kona के साथ 7.2kW का एसी वॉल चार्जर देती है जो 6 घंटे तक में बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन
7 of 14
Hyundai Kona
- फोटो : Hyundai
Hyundai Kona की कीमत
Hyundai Kona में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर की सीट को 10 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और 7-इंच डिजिटल MID डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 23.75 रुपये से शुरू होती है जो 23.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
8 of 14
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Bajaj Chetak Electric
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने इस साल जनवरी में Chetak Electric (चेतक इलेक्ट्रिक) नाम एक फुल इलेक्ट्रिक रेट्रो स्टाइल स्कूटर लॉन्च किया। कंपनी ने इस ईवी के साथ अपने ब्रांडनेम चेतक को फिर से जिंदा कर दिया। Bajaj Chetak Electric में 3 kWh लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग पर चेतक इलेक्ट्रिक को ईको मोड पर 95 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड पर 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
9 of 14
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Chetak Electric की कीमत
इस स्कूटर के बैटरी को 15 एम्पीयर इलेक्ट्रिकल आउटलेट के साथ चार्ज किया जा सकता है, जिससे बैटरी को फुल चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगता है। जबकि एक घंटे में बैटरी को 25 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स- Urbane और Premium में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 1 लाख रुपये और 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
10 of 14
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Ather 450X
भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी Ather Energy Pvt Ltd (एथर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) ने साल 2018 में अपना पहला उत्पाद इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 (एथर 450) लॉन्च किया था। कंपनी ने दो साल बाद इसका फेसलिफ्ट वर्जन Ather 450X पेश किया। 450 की तुलना में, 450X में की रेंज बढ़ी हुई है। Ather 450X फुल चार्जिंग के बाद ईको मोड पर 85 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
11 of 14
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Ather 450X की कीमत
Ather 450X स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें एक एंड्रॉयड ओएस के साथ स्नैपड्रैगन 212 क्वाड-कोर 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर है, जो 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। 450X में 3.3 kW/6 kW (कंटीन्युअस/पीक) मोटर मिलता है जो 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सता है। वहीं 6.5 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाता है। इस समय Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.59 लाख रुपये है।
12 of 14
Revolt RV400
- फोटो : For Reference Only
Revolt RV400
Revolt भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक बाइक बेचती है और इनमें से एक है Revolt RV400 (रिवॉल्ट RV400)। और यह थोड़ी ज्यादा प्रीमियम भी है। Revolt RV400 भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली पहली फुल इलेक्ट्रिक बाइक भी है। कंपनी ने एक किफायती मॉडल RV300 भी बाजार में उतारा है।
13 of 14
Revolt RV400 and RV300
- फोटो : For Reference Only
RV400 की कीमत
Revolt RV400 में 3 kW का इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसे 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक RV400 ईको मोड में 150 किलोमीटर, नॉर्मल मोड में 100 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड में 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। रिवॉल्ट RV400 बाइक दो वेरिएंट्स- बेस और प्रीमियम में आती है। कंपनी इस बाइक को सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए भी उपलब्ध कराती है। इस प्लान के तहत इसे 3999 रुपये की मासिक किस्त के साथ घर लाया जा सकता है। इस समय Revolt RV400 की कीमत 1.29 लाख रुपये से शुरू होती है जो 1.48 लाख रुपये तक जाती है। बाइक की दोनों कीमत एक्स-शोरूम है।
TVS iQube
TVS iQube (टीवीएस iQube) को घरेलू मोटरसाइकिल निर्माता के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च किया गया था और यह बजाज चेतक का सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी है। टीवीएस के मुताबिक iQube फुल चार्जिंग पर ईको मोड में 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसके साथ ही इस स्कूटर में SmartXonnect कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलते हैं। इस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है।