फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुद को धोनी समझने लगे हैं ऋषभ पंत, माही से करते हैं तुलना', इसलिए हुए टीम से बाहर?

Wed, 09 Sep 2020 04:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही 15 अगस्त 2020 को संन्यास का एलान किया हो, लेकिन लंबे समय से उनके विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी थी। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति लगातार ऋषभ पंत पर भरोसा जताते रही, उन्हें माही के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल करती रही, ताकि पंत धोनी से खेल की बारीकियां समझते रहे। शुरुआत में जरूर दिल्ली के इस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी किया, लेकिन फिर उनके खेल में गिरावट दर्ज होने लगी। अब ऋषभ की बजाय केएल राहुल को मौके दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media
पूरे मामले पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बेबाकी से अपनी बात रखी। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि, 'पंत अब अपने आदर्श धोनी से न सिर्फ अपनी तुलना कर रहे हैं बल्कि कई मायनों में वह उन्हें कॉपी करने की भी कोशिश कर रहे हैं, इसी के चलते उनके खेल में गिरावट आई है। मेरी तुलना धोनी से होती है, इस उत्साह ने उन्हें भी जकड़ लिया। हमने कई बार उनसे बात की कि वह इससे बाहर आएं।'
विज्ञापन

3 of 5
सितंबर 2016 से मार्च 2020 तक बतौर चयन कमेटी के चेयरमैन का काम संभालने वाले प्रसाद की जगह मार्च में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को यह जिम्मेदारी दी गई। भारत के लिए 6 टेस्ट और 17 वन-डे मैच खेल चुके एमएसके ने कहा कि, 'अपने कार्यकाल में मैंने उसे समझाया था कि वह धोनी से खुद की तुलना न करें। अपने खेल पर फोकस करें। प्रसाद ने कहा कि पंत को धोनी की परछाई से बाहर निकलने की जरूरत है।'

4 of 5
साल 2018 में इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद अंग्रेजी सरजमीं और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बनने के बाद पंत को टीम मैनेजमेंट बार-बार मौका देने लगा क्योंकि उनके भीतर प्रतिभा नजर आई। खुद को साबित करने की क्षमता दिखी। अब टीम इंडिया में विकेटकीपर स्पॉट के लिए ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker
एमएसके प्रसाद ने बतौर मुख्य चयनकर्ता अपने तीन सबसे मुश्किल फैसलों पर भी बात की, जिसमें अंबाती रायुडू को विश्व कप 2019 टीम में जगह न देना। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार के बाद अश्विन-जड्डू को आराम देना। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के बावजूद करूण नायर को पर्याप्त मौका न मिलना और धोनी का फेयरवेल मैच जैसे उदाहरण शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें