फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, देखने में बेहद आक्रामक

Sun, 03 Mar 2019 05:30 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
World largest suv
भारत में एसयूवी के दीवाने कम नहीं हैं आलम यह है कि कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी एसयूवी पर खूब मेहनत कर रही हैं। ऐसे में दुबई के एक शेख ने भी एसयूवी के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए जीप रैंगलर-डॉज डार्ट और ओशकोश एम 1075 मिलिट्री ट्रक से मिलाकर 10 पहिए वाली गाड़ी तैयार की है। 

दुबई के इस शेख का नाम शेख हमद बिन हमदान है। हमदान ने बताया कि उन्होंने इस एसयूवी का नाम ढाबियन (Dhabiyan) रखा गया है। इसकी लंबाई 10.8 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर है। वहीं इसकी ऊंचाई 3.2 मीटर और वजन 24 टन है।
विज्ञापन

2 of 5
karlmann king
बता दें, इससे पहले लेकिन कार्लमन किंग (karlmann king ) के बारे में खूब चर्चा रही। कार्लमन किंग का कीमत से लेकर फीचर तक में कोई तोड़ नहीं है। इस एसयूवी का लुक किसी फाइटर प्लेन से कम नहीं है। इसका वजन करीब 6,000 किलोग्राम है। जिसमें मात्र 4 लोगों के बैठने की जगह है। 
विज्ञापन

3 of 5
karlmann king
karlmann king को बनाने में यूरोप की 1800 लोगों की टीम ने काम किया है। जिसे बनाने में करीब 30,000 घंटे लगे हैं। इसके इंजन की बात करें तो इसे फोर्ड एफ-550 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इस एसयूवी की लंबाई 6 मीटर है यानी यह 'हमर' से भी ज्यादा लंबी है। 

4 of 5
Karlmann king
इस एसयूवी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे की है। जो करीब 40 डिग्री से लेकर 200 डिग्री फैरेनहाइट तक के तापमान का सामना आसानी से कर सकती है। karlmannking में 6.8 लीटर का V10 इंजन दिया गया है, जो 400 बीएचपी की पावर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karlmann King
इस एसयूवी के अंदर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनमें सैटेलाइट टीवी, फ्रिज, सैटेलाइट फोन, कॉफी मशीन और टेबल तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन सभी फीचर्स को मोबाइल ऐप द्वारा ऑपरेट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें