फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलची पाकिस्तान, नाम बदलकर बेचता है 5 प्रसिद्ध इंडियन बाइक्स

Tue, 19 Mar 2019 04:23 PM IST
संदीप भट्ट ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Copycat bikes of pakistan
हर चीज की कॉपी करने में वैसे तो अब तक चीन का ही बोल-बाला था। लेकिन पाकिस्तान भी शायद चीन की आदत अपना चुका है। पाकिस्तान में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो भारतीय मोटरसाइकिलो की कॉपी हैं और इनको देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि यह ओरिजनल है या रेप्लीका। खास बात यह है कि ये सभी बाइक्स भारत में काफी प्रसिद्व हैं। एक नजर पाकिस्तान की कॉपी की गई मोटरसाइकिल पर....
विज्ञापन

Lion 150 ( Bajaj Pulsar )

2 of 6
बजाज पल्सर सीएस400 - फोटो : Bikedekho
बजाज ऑटो की पल्सर से तो सभी परिचित हैं यह बाइक भारत में बिकने वाली सबसे पसंदीदा बाइक है इस बाइक को सबसे पहले चीन ने कॉपी किया और इसे बाजार में Lion 150 के नाम से बेचना शुरू कर दिया। अब इस पल्सर बाइक को पाकिस्तान में भी बेचा जा रहा है। बता दें, इस मोटरसाइकिल में 150 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। और इसकी कीमत 1.8 लाख रुपये है। 
 
विज्ञापन

Loin Rokk ( Ktm 200 Duke)

3 of 6
Ktm duke 125cc
पल्सर ( Pulsar ) के बाद अगर भारतीय युवाओं में किसी बाइक को लेकर क्रेज है तो वो है केटीएम 200 ड्यूक।  इस बाइक को पाकिस्तान Lion Rokk के नाम से बेच रहा है। यह बाइक देखने में पूरी तरह से केटीएम 200 ड्यूक लगती है। 

Ycr 150 ( Honda CBR 250)

4 of 6
Honda CBR 250Rs
होंडा की साबीआर ( CBR) 250 को पाकिस्तान YCR 150 के नाम से अपनी मार्केट में भुना रहा है, हालांकि इस बाइक को अब भारतीय बाजार में नहीं बेचा जाता है क्योंकि यह वह बीएस-4 नॉर्म्स को पूरा नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

Conquer ( Yamaha R15 )

5 of 6
yamaha R15 dual abs
यामाहा की आर 15 को पाकिस्तान Conquer के नाम से बेच रहा है। यामाहा की बाइक अग्रेसिव डिजाइन के साथ भारत में काफी प्रसिद्व है। इस बाइक को यामाहा भारत में अपडेटेड वर्जन उतार चुकी है लेकिन पाकिस्तान में अभी भी इसका पुराना मॉडल ही बेचा जा रहा है। Conquer पाकिस्तान में 3 इंजन विकल्प 150सीसी, 200सीसी और 350सीसी में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kawasaki Ninja 300

6 of 6
kawasaki ninja
कावासाकी निंजा 300 ( Kawasaki Ninja 300 ) को पाकिस्तान में पूरी तरह से कॉपी किया गया है। इस बाइक का एक एक पार्ट भारतीय बाइक से मेल खाता है। इस बाइक में 250 सीसी का इंजन दिया गया है और इसे डुअल कलर पेंट स्कीम में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें