Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) खरीदने का इंतजार अब लंबा हो गया है। तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने स्कूटर की बुकिंग को अगले महीने तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।
Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) खरीदने का इंतजार अब लंबा हो गया है। तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने स्कूटर की बुकिंग को अगले महीने तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 'अभूतपूर्व मांग' में अब तक मिले 'मौजूदा ऑर्डरों को पूरा करने में व्यस्त' है। इससे पहले कंपनी ने एलान किया था कि एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को शुरू होने जा रहा है।
ईवी निर्माता ने घोषणा की कि अब एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बुक करने तारीख 1 नवंबर के बजाय 16 दिसंबर है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ग्राहकों के साथ एक बयान साझा किया जिसमें कहा गया, "हम 16 दिसंबर, 2021 को नए ऑर्डर के लिए अपनी परचेस विंडो खोलेंगे। हम आपकी टेस्ट राइड शेड्यूल की जानकारी भी आने वाले हफ्तों में साझा करेंगे।"
विज्ञापन
2 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
आखिरी भुगतान की तारीख भी टली
ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में दो दिनों के लिए एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया कि उसे उन दो दिनों में 1,100 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग मिली। ओला ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 15 अगस्त को लॉन्च होने के बाद पहली बार 10 नवंबर से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की टेस्ट राइड की पेशकश करेगी। उसने यह भी कहा कि एस1 और एस1 प्रो ई-स्कूटर के लिए आखिरी भुगतान की तारीख नवंबर तक के लिए टाल दी गई है। हालांकि कंपनी ने एक स्पष्ट तारीख के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
3 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके।
4 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
5 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।
विज्ञापन
7 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कितनी होगी ईएमआई
ओला इलेक्ट्रिक ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी।
8 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
आसान फाइनेंसिंग का ऑप्शन
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं।
9 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
लोन नहीं चाहिए तो...
HDFC बैंक ओला और ओला इलेक्ट्रिक एप पर एलिजिबल ग्राहकों को मिनटों में प्री-अप्रूव्ड लोन देगा। ओला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टाटा कैपिटल और IDFC फर्स्ट बैंक डिजिटल KYC प्रोसेस करेंगे और एलिजिबल ग्राहकों को इंस्टेंट लोन अप्रूवल देंगे। अगर आपको फाइनेंस की जरूरत नहीं है, तो आप ओला S1 के लिए 20,000 रुपये या ओला S1 प्रो के लिए 25,000 रुपये की एडवांस पेमेंट कर सकते हैं और बाकी तब दीजिए, जब कंपनी आपके स्कूटर का इनवॉइस करेगी।
महिलाएं करेंगी सभी काम
ओला स्कूटरों का निर्माण कंपनी की तमिलनाडु स्थित फ्यूचर फैक्ट्री में किया जा रहा है। निर्माण का पहला चरण पूरा होने के करीब है। एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ, यह प्लांट प्रति वर्ष 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट का उत्पाद करेगा। ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया है कि ओला की फैक्टरी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी में 10 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।