फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Motor ने अपनी दो बाइक Apache RTR 160 और Apache RTR 180 की कीमत बढ़ाई, जानें कितनी हुई महंगी

Thu, 11 Jun 2020 06:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ाई 
  • Apache RTR 160 और Apache RTR 180 के दाम बढ़े
  • कीमत के अलावा इन दोनों मोटरसाइकिल के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ
विज्ञापन
1 of 5
TVS Apache RTR 160 - फोटो : TVS
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिल Apache RTR 160 और Apache RTR 180 की कीमतों में इजाफा किया है। Apache RTR 160 की कीमत 2 हजार रुपये और Apache RTR 180 की कीमत 2,500 रुपये बढ़ा दी है। ये दोनों मोटरसाइकिल कंपनी की अपाचे सीरीज की प्रीमियम कम्यूटर बाइक्स हैं और कंपनी की सबसे पुरानी मोटरसाइकिलों में शुमार है। 
विज्ञापन

2 of 5
TVS Apache RTR 160
नई कीमत
Apache RTR 160 ड्रम और डिस्क, इन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद अब Apache RTR 160 ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 97 हजार रुपये हो गई है। वहीं, Apache RTR 160 डिस्क वेरिएंट की कीमत एक लाख रुपये हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद Apache RTR 180 की कीमत 1,03,950 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
TVS Apache RTR 160 - फोटो : Social
Apache RTR 160 का इंजन
TVS Apache RTR 160 में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन वाला 159cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8400 rpm पर 15.3 hp का पावर और 7000 rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

4 of 5
Tvs Apache rtr 180
Apache RTR 180 का इंजन
TVS Apache RTR 180 में भी नई BS6 ईंधन उत्सर्जन वाला 177.4cc, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 16.5 hp का पावर और 7000 rpm पर 15.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TVS apache RTR
स्टाइल और लुक
टीवीएस मोटर कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपाचे सीरीज की इन दोनों बाइक्स के स्टाइल और लुक में पिछले कुछ सालों के दौरान कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी की ये दोनों मोटरसाइकिल को ग्राहक काफी पसंद करते हैं और इनकी बिक्री भी अच्छी होती है। इनकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल के लुक को बरकरार रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें