दुनियाभर में संक्रमण से फैली महामारी के प्रकोप से ऑटोमोबाइल सेक्टर भी अछूता नहीं है। मार्च के आखिरी हफ्त से लागू देशव्यापी लॉकडाउन की असर अप्रैल महीने में दिखाई दिया। अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में मिली छूट के बाद ऑटो निर्माताओं ने प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू किया है। इसके साथ ही डीलरशिप और शोरूम भी खुलने शुरू हो गए। लेकिन मई के महीने में वाहनों की बिक्री में भारी कमी देखी गई। हालांकि वाहनों की बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कार निर्माता कंपनियां कई आकर्षक ऑफर्स ले कर आ रही हैं। इसके साथ ही फाइनैंसिंग स्कीम भी ऑफर कर रही हैं। Tata Motors (टाटा मोटर्स) भी जून के महीने में अपने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट और फायदे दे रही है। यहां जानते हैं टाटा के किस मॉडल पर कंपनी क्या बेनिफिट दे रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tiago
टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कार Tiago (टियागो) को जून के महीने में खरीदने पर 25,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। टाटा की यह शानदार कार सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। Tiago की शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tigor
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की कार Tigor (टिगोर) को खरीदने पर टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। जून के महीने में टिगोर को खरीदने पर आप 40,000 रुपये तक के फायदे ले सकते हैं। इसमें 20 हजार का नगद डिस्कांउट और 20 हजार रुपये का ऐक्सचेंज बोनस शामिल है। टाटा की यह सेडान कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। टिगोर में भी टियागो में दिया गया 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। टिगोर की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 7.49 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 5
Tata Harrier BS6
- फोटो : Social Media
Harrier
Tata Motors अपनी दमदार एसयूवी Harrier (हैरियर) को जून में खरीदने पर 30,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी की इस कार को खरीदने पर सिर्फ ऐक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हैरियर एक 5-सीटर एसयूवी है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 PS का पावर जेनरेट करता है। हैरियर की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है।
Tata introduces sunroof for Harrier
- फोटो : Social
डीलरशिप से लें जानकारी
टाटा अपनी नेक्सॉन और अल्ट्रॉज काप पर कोई ऑफर नहीं दे रही है है। बता दें कि टाटा मोटर्स के इन मॉडल्स पर दिया जा रहा यह ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और रंग के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। जून में टाटा की किस कार पर सबसे ज्यादा छूट मिल सकती है, इसकी जानकारी के लिए आपको कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क करना चाहिए। यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।