फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 स्कूटर: होंडा एक्टिवा टॉप पर, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की पूरी सूची

Mon, 24 May 2021 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का कोहराम मचा हुआ है। कोरोना महामारी का भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कोरोना की पहली लहर के दौरान वित्त वर्ष 2020 को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। ताजा आकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि अप्रैल 2021 में मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट आई और इसी तरह स्कूटर की बिक्री में भी भारी गिरावट देखी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं अप्रैल के महीने में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
होंडा की Activa (एक्टिवा) अप्रैल 2021 में बेची गई 1,09,678 यूनिट्स के साथ इस सूची में सबसे टॉप पर बनी हुई है। हालांकि महीने-दर-महीने की बढ़ोतरी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2021 में होंडा ने एक्टिवा स्कूटर की 1,99,208 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
Suzuki Access 125 - फोटो : For Reference Only
इस सूची में दूसरे नंबर पर रही Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) जिसकी अप्रैल के महीने में 53,285 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले, मार्च 2021 में सुजुकी एक्सेस की 48,672 यूनिट्स की बिक्री हुई। एक्सेस उन कुछ स्कूटरों में शामिल है, जिनकी बिक्री में पिछले महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि महामारी के कारण ज्यादातर अन्य स्कूटरों की बिक्री में गिरावट आई है। 

4 of 7
TVS Jupiter - फोटो : For Reference Only
टीवीएस ने पिछले महीने Jupiter (ज्यूपिटर) स्कूटर की 25,570 यूनिट बेचीं, जबकि मार्च के महीने में 57,206 स्कूटर बेचे थे। चौथे नंबर पर TVS Ntorq (टीवीएस एनटॉर्क) रही जिसकी अप्रैल के महीने में 19,959 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं पांचवें स्थान पर Hero Pleasure+ (हीरो प्लेजर+) रही। कंपनी ने अप्रैल में इसकी 18,298 यूनिट बेची। 
विज्ञापन

5 of 7
Honda Dio - फोटो : For Reference Only
एक्टिवा के बाद Dio (डियो) भारत में होंडा का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। अप्रैल 2021 में डियो की 17,269 यूनिट्स बेची गई और इसके साथ ही यह छठवें नंबर पर रही। मार्च के महीने में होंडा ने 22,677 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Hero destini 125 - फोटो : For Reference Only
इस सूची में सातवें नंबर पर Hero Destini 125 (हीरो डेस्टिनी 125) है जिसकी 9,121 यूनिट्स की बिक्री हुई। आठवें स्थान पर Suzuki Burgman Street (सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट) रही जिसकी 8,154 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TVS Scooty Pep Plus BS6 - फोटो : TVS
अप्रैल के महीने में TVS Scooty Pep+ (टीवीएस स्कूटी पेप+) स्कूटर की 8,143 यूनिट की बिक्री के साथ यह नौवें स्थान पर रही। यामाहा की एकमात्र स्कूटर की सूची में शामिल है। RayZR स्कूटर की अप्रैल 2021 में 7,512 यूनिट की बिक्री हुई, जिसके साथ यह 10 नंबर पर रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें