फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी सैयद सलाहुद्दीन की कार की नंबर प्लेट से हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ISI और पाक सेना की सांठगांठ

Mon, 07 Sep 2020 02:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Syed Salahuddin - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना के अलावा आईएसआई भी आतंकी संगठन के सरगना को शह दे रही है। वहीं यह खुलासा यूं भी चौंकाने वाला है क्योंकि एक तरफ तो पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में आतंकी संगठनों पर लगाम कसने की बात कह रहा है और दूसरी तरफ आतंकी संगठऩ के मुखिया को आईएसआई से प्रमाणित यानी आईएसआई का अफसर बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
Syed Salahuddin Toyota SUV - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

कार का नंबर IDL 8290

हिजबुल सरगना सैयद सलाहुद्दीन की एक पुरानी सड़क रैली की कुछ फोटोग्राफ सामने आए हैं। इन फोटोग्राफ्स में वह काले रंग की Toyota Land Cruiser गाड़ी में सवार है और उसे आतंकियों और आईएसआई के एजेंट्स ने घेरा हुआ है। वहीं इस फोटो में आसपास बाइक्स पर चल रहे लोग काले रंग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि IDL 8290 नंबर की यह टोयोटा कार इस्लामाबाद में रजिस्टर्ड है।
 
विज्ञापन

3 of 6
PM Imran Khan Car - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

वीआईपी लोगों को मिलती है यह नंबर प्लेट

वहीं यह गाड़ी सैयद सलाहुद्दीन की पुरानी गाड़ी है, जो कि बुलैट प्रूफ है। लेकिन खास बात है इस गाड़ी की नंबर प्लेट। इस गाड़ी पर काले रंग की नंबर प्लेट लगी है। यह खास नंबर प्लेट केवल पाकिस्तान में वीआईपी लोगों को ही जारी की जाती है। प्रधानमंत्री इमरान खान की टोयोटा पर भी काले रंग नंबर प्लेट लगी है, जिसका नंबर LEE-1 है। इसका अलावा एक और वीआईपी शख्स की BMW कार पर भी काले रंग की नंबर प्लेट लगी है जिसका नंबर LE 4114 है।

4 of 6
Syed Salahuddin Toyota SUV - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

पाकिस्तानी सेना की गाड़ी

वहीं असली राज इस काले रंग की नंबर प्लेट में ही छुपा है, जिससे पता चलता है कि कैसे पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी पाकिस्तान में आतंकियों को सरंक्षण दे रही है। दरअसल पाकिस्तान में कार रजिस्ट्रेशन का नियम यह है कि पाक सरकार की आधिकारिक गाड़ियां ग्रीन प्लेट वाली होती हैं, जिन पर सफेद रंग से अक्षर लिखे होते हैं। वहीं विदेशी राजनयिकों की गाड़ियों की नंबर प्लेट लाल होती है, जिस पर सफेद रंग से अक्षर लिखे जाते हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना/पुलिस के सिविल व्हीकल्स की नंबर प्लेट काले रंग की होती है, जिस पर सफेद रंग से अक्षर और नंबर्स लिखे जाते हैं। वहीं आम नंबर प्लेट्स सफेद रंग की होती हैं, जिन पर काले रंग से अक्षर लिखे होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Syed Salahuddin - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

बेरोकटोक घूमने की आजादी

सैयद सलाहुद्दीन के बारे में दूसरा खुलासा हुआ है। इस खुलासे से पता चलता है कि कई निर्दोष लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकी सलाहुद्दीन को आईएसआई का अधिकारी बताया है। वहीं इस खुलासे में यह भी पता चलता है कि सलाहुद्दीन का एक और नाम सैयद मोहम्मीद युसुफ शाह भी है। यह पत्र जारी करते हुए डायरेक्टर/कमांडिग ऑफिसर वजाहत अली खान (डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस) ने जारी करते हुए लिखा है, 'यह प्रमाणित है कि सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई, इस्लामाबाद) के साथ काम कर रहे हैं। वह इस विभाग के अधिकारी हैं। सलाहुद्दीन के वाहन का विवरण साझा करते हुए निर्देश है कि उन्हें सुरक्षा की मंजूरी दे दी गई है और अनावश्यक रूप से रोका नहीं जाना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Syed Salahuddin ISI Letter - फोटो : Amar Ujala

2013 में रजिस्टर्ड

खास बात यह है कि इस पत्र में जिस गाड़ी के बारे में बताया गया है वह Toyota Land Cruiser Black V8 है जो 2013 की रजिस्टर्ड है। इसका इंजन नंबर 2UZ-FE 4643 है और रजिस्ट्रेशन नंबर IDL-5577 है। इस पत्र में यूसुफ शाह को हिजबुल मुजाहिद्दीन का अमीर यानी मुखिया बताया गया है। सैयद सलाहुद्दीन का एक नाम सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह भी है, उसके लिए जारी किया पत्र 31 दिसंबर, 2020 तक मान्य है। वहीं यह पत्र 20 सितंबर 2019 को जारी हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें