Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) सितंबर के महीने में अपनी कार पर 2.50 लाख रुपये तक के ऑफर दे रही है। वाहन निर्माता ने अगस्त 2020 में घरेलू बाजार में 7,509 यूनिट्स बेची थीं, जिसमें साल-दर-साल की अवधि की तुलना पर बिक्री में 9.43 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, लेकिन महीने-दर-महीने की तुलना में बिक्री में 39.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस महीने में बिक्री बढ़ाने के लिए, कंपनी Honda Amaze (होंडा अमेज), Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) और Honda Civic (होंडा सिविक) जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक फायदे दे रही है। यहां जानिए इस महीने में होंडा की किस कार को खरीदने पर क्या लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
Honda Amaze
- फोटो : For Reference Only
Honda Amaze (पेट्रोल/डीजल)
Honda Amaze (होंडा अमेज) के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर कंपनी कुल 27,000 रुपये तक के ऑफर दे रही है।
अगर ग्राहक अपनी पुरानी कार एक्सचेंज कर होंडा अमेज BS6 कार खरीदता है तो उसे चौथे और पांचवें साल के लिए 12000 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी। इसके साथ ही उसे कार एक्सचेंज के रूप में 15000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
अगर ग्राहक बिना पुरानी कार एक्सचेंज किए नई अमेज कार खरीदी जाती है तो उसे चौथे और पांचवें साल के लिए 12000 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी। इसके साथ उसे 3000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
Honda Amaze
- फोटो : For Reference Only
होंडा अमेज की दिल्ली में मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 9.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इस कार में मिलने वाले इंजन विकल्पों में 1.2-लीटर, i-VTEC पेट्रोल (90PS और 110Nm) और 1.5-लीटर, i-DTEC डीजल (100PS और 200Nm) शामिल हैं। दोनों पावरट्रेन में 5-स्पीड एमटी और सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।
Honda WR-V (पेट्रोल/डीजल)
Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर कंपनी सितंबर के महीने में कुल 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। नई होंडा डब्ल्यूआर-वी जुलाई 2020 में लॉन्च की गई थी। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू होती है जो 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
Honda WR-V कार के पावरट्रेन विकल्पों में 1.2-लीटर, i-VTEC पेट्रोल (90PS और 110Nm) और 1.5-लीटर, i-DTEC डीजल (100PS और 200Nm) शामिल हैं। जहां पेट्रोल इंजन 5-स्पीड MT के साथ पेश किया जाता है, वहीं डीजल इंजन में 6-स्पीड MT मिलता है। WR-V में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं है।
Honda Civic
Honda Civic (होंडा सिविक) के पेट्रोल मॉडल पर कंपनी सितंबर के महीने में 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि होंडा सिविक के डीजल मॉडल पर कंपनी 2.50 लाख रुपये तक की नकद छूट दे रही है। होंडा सिविक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 17.94 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 22.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
Honda Civic
- फोटो : For Reference Only
Honda Civic कार में 1.8-लीटर, i-VTEC पेट्रोल इंजन (141PS और 174Nm) है, जिसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। और 1.6-लीटर, i-DTEC टर्बो डीजल इंजन (120PS और 300Nm) है जिसमें 6-स्पीड MT गियरबॉक्स दिया गया है।
बता दें कि अलग-अलग वेरिएंट, ग्रेड पर ऑफर्स में अलग-अलग स्थान और डीलरशिप के आधार पर अंतर हो सकता है। कंपनी चुनिंदा कॉरपोरेट्स के लिए सभी मॉडल्स पर अतिरिक्त ऑफर की पेशकश कर रही है। ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप से संपर्क किया जा सकता है।