फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV का जलवा कायम: तीन महीनों में बिक्री दुगनी हो कर पहुंची 4000 यूनिट्स, जानें इसकी खासियतें

Wed, 07 Apr 2021 03:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) इस समय में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) है। टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि लॉन्चिंग के 15 महीनों में नेक्सन ईवी की 4,000-यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स ने वित्त विर्ष 2021 में कुल 2,22,025 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 69 फीसदी ज्यादा है। अब ऑटो निर्माता के पास अपनी खुश जाहिर करने की एक और वजह है। 
विज्ञापन

2 of 12
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन ईवी 28 जनवरी 2020 को लॉन्च की गई थी। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 तक नेक्सन ईवी की 1,000 यूनि्टस की बिक्री दर्ज की, जो अगले तीन महीनों में दोगुनी हो गई। दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच, संचयी बिक्री 2,000 यूनिट्स से 4,000 यूनिट्स तक पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 12
Tata Nexon EV Pooja - फोटो : Reddit
कम कीमत में एक शानदार ड्राइविंग रेंज और अपने बढ़िया प्रदर्शन के कारण नेक्सन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार के रूप में उभरी है। इस समय टाटा मोटर्स 64 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिव व्हीकल सेगमेंट में सबसे आगे है। जानें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की खासियतें। 

4 of 12
Mandir Bedi with Tata Nexon EV - फोटो : For Representation Only
ड्राइविंग रेंज 
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित  लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 12
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
स्पीड
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देती है। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 12
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
बैटरी चार्जिगं और वारंटी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।  
विज्ञापन

7 of 12
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Social Media
शानदार फीचर्स
Nexon EV में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके ज्यादातर कंपोनेंट रेग्यूलर नेक्सन एसयूवी की तरह ही हैं। लेकिन इस इलेक्ट्रिक सब कॅाम्पैक्ट SUV में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। जिससे बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी मिलती है। नई Nexon EV में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सन प्रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 2 एयर बैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

8 of 12
Tata Nexon EV - फोटो : For Representation Only
35 कनेक्टेड फीचर से लैस है यह कार
नेक्सन ईवी में 35 कनेक्टेड फीचर मिलते हैं, जिन्हें ZConnect एप के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। ZConnect में कई ईवी फीचर्स मिलते हैं। जैसे इसमें बैटरी लेवल की रिमोट मॉनिटरिंग, रेंज, चार्जिंग हिस्ट्री, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी जैसे कई फीचर शामिल हैं। वहीं वॉयस कमांड्स के जरिए कार को लॉक-अनलॉक करने के साथ रिमोट लैंप कंट्रोल, रिमोट हॉर्न एक्टिवेशन किया जा सकता है। साथ ही, ड्राइव करने से पहले ही कार के एसी को एप के जरिए ऑन किया जा सकता है। 

9 of 12
Tata Nexon ZConnect app - फोटो : Tata Motors
ड्राइविंग स्किल्स बताएगी एप 
ZConnect एप के जरिए व्हीकल की हेल्थ और सेफ्टी पैरामीटर्स को जान सकेंगे। इसके अलावा स्पीड लिमिट और जियो-फेंसिग या टाइम फेंस लिमिट को भी सेट कर सकेंगे। जैसे ही कोई इस लिमिट को क्रॉस करेगा, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस एप में यह भी जान सकेंगे कि ड्राइव करने वाले शख्स के ड्राइविंग स्किल्स कैसी है और ट्रिप के बाद स्कोरिंग भी कर सकेंगे। 

10 of 12
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
इन-बिल्ट कम्यूनिटी
अगर कोई तेजी से ब्रेक लगाता है, या तेज स्पीड से कार भगाता है, इसका भी पता लगा सकेंगे। कंपनी ने इस कार के साथ अपनी एक खास इन-बिल्ट कम्यूनिटी Tribes पेश की, जहां यूजर्स इन स्कोरकार्ड्स को शेयर कर सकते हैं। 

11 of 12
Tata Nexon EV Seats - फोटो : For Representation Only
लाइव लोकेशन शेयरिंग
इसके अलावा यूजर्स एप के जरिए ही डिटेल डायग्नोस्टिक रिपोर्ट के जरिये कई व्हीकल्स पैरामीटर को चेक कर सकेंगे। इस एप में लोकेशन बेस्ड सर्विसेज जैसे नेविगेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस की लिस्ट देखने के साथ दोस्तो-परिवारवालों को लाइव लोकेशन शेयर कर सकेंगे।
विज्ञापन

12 of 12
Tata Nexon EV charge - फोटो : Tata Motors
मेट्रो शहरों में 400 चार्जिंग स्टेशन
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के ग्राहक के लिए टाटा मोटर्स ने टाटा पावर के साथ करार किया है, जिसके तहत देश के 65 शहरों में 400 चार्जिंग स्टेशंस बनाए गए हैं। एप में नजदीकी टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के साथ 24×7 टेक्निकल सपोर्ट और रोड साइड असिस्टेंस भी मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें