फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बिकने वाली टॉप 10 छोटी एसयूवी: मारुति ब्रेजा फिर नंबर 1, टाटा नेक्सन ने किआ सोनेट को पछाड़ा

Wed, 07 Apr 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Sub Compact SUV Sales - फोटो : Tata motors, Maruti Suzuki India
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सबसे प्रतिस्पर्धा वाली सेगमेंट बन गई है। विभिन्न ऑटो निर्माता अपने नए-नए मॉडल इस सेगमेंट में लॉन्च कर रहे हैं। आकर्षक फीचर्स और कीमत में ये नई कारें खरीदारों के सामने नए विकल्प पेश करती हैं। हाल ही में इस सेगमेंट में Renault Kiger के भारत में सबसे सस्ती छोटी SUV के रूप में एंट्री करने के बाद चीजें थोड़ी और दिलचस्प हो गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मार्च 2021 में भारत में बेची गई टॉप 10 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki Vitara Brezza
भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कार के तौर पर Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) नंबर 1 पर बरकरार है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च में ब्रेजा की कुल 11,274 यूनिट्स बेची हैं, जो कि पिछले साल मार्च में बेची गई 5,513 यूनिट्स की तुलना में 104 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 11
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में दूसरे नंबर पर Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) एसयूवी है। ह्यू्ंदै की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू लंबे समय से इस पॉजिशन पर बनी हुई है। कोरियाई कार निर्माता ने मार्च के महीने में वेन्यू की कुल 10,722 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल मार्च में बेची गई कुल 6,127 यूनिट की तुलना में 75 फीसदी ज्यादा है। 

4 of 11
Tata Nexon Facelift - फोटो : For Representation Only
Tata Nexon
तीसरे नंबर पर Tata Nexon (टाटा नेक्सन) है। इस कार ने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय Kia Sonet (किआ सोनेट) एसयूवी हराकर इस सूची में अपना कद बढ़ाया है। Tata Nexon एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिसके बाद इसे देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जाता है। इस एसयूवी की बिक्री में अचानक तेजी आई है, जिससे यह देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। कंपनी ने मार्च महीने में कुल 8,683 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल मार्च के महीने की बिक्री की तुलना में 228 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन

5 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Sonet 
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में चौथे नंबर पर आई Kia Motors (किआ मोटर्स) की सोनेट एसयूवी का प्रदर्शन बहुत बुरा नहीं माना जा सकता। इसकी बिक्री टाटा नेक्सन से कुछ ही यूनिट कम हुई है। किआ मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट को पिछले साल बाजार में लॉन्च किया था। बहुत कम समय में, यह एसयूवी ग्राहकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गई है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ उपलब्ध है। सोनेट ने पिछले महीने 8,498 यूनिट्स की बिक्री की है। 
विज्ञापन

6 of 11
Ford EcoSport Titanium AT - फोटो : Ford
Ford EcoSport
इस सूची में पांचवें स्थान पर फोर्ड की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी EcoSport (ईकोस्पोर्ट) रही। कंपनी ने पिछले महीने इस एसयूवी की कुल 5,487 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल मार्च में यह सिर्फ 2,197 यूनिट ही बेच सकी थी। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ बाजार में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

7 of 11
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लेटेस्ट एंट्री Renault Kiger (रेनो काइगर) एसयूवी, पहले ही अपने आक्रामक कीमत के साथ खरीदारों में अपनी पकड़ बना चुकी है। Kiger एसयूवी मार्च में टॉप 5 की सूची में जगह बनाने से चूक गई। Renault ने मार्च में Kiger की 3,839 यूनिट्स की बिक्री की है। दरअसल काइगर को इस साल 15 फरवरी को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसकी बिक्री का यह पहला पूरा महीना था। 

8 of 11
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
Toyota Urban Cruiser 
Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) एसयूवी, जो कि मारुति की विटारा ब्रेजा पर आधारित है, पहले की तरह इस सूची में अपनी नबंर 7 की स्थिति को बनाए रखने में कामयाब है। टोयोटा ने अर्बन क्रूजर एसयूवी की मार्च में 3,162 यूनिट बेचीं। 

9 of 11
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) आठवें नंबर पर रही। पिछले साल के आखिर में इसे भारत की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया था। इस एसयूवी ने पहले कुछ महीनों में अच्छी रफ्तार पकड़ी थी। हालांकि, मार्च में इसकी 3,000 से कम यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

10 of 11
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
Mahindra XUV300
महिंद्रा की XUV300  को भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे फुल 5-स्टार की रेटिंग मिली है। लेकिन महिंद्रा XUV300 की लोकप्रियता में गिरावट के संकेत मिले हैं। महिंद्रा ने मार्च में XUV300 एसूयवी की 2,587 यूनिट्स की बिक्री की है। जो कि पिछले साल कोरोना महामारी के पहले के दिनों, फरवरी की तुलना में करीब 20 फीसदी कम रही। 
विज्ञापन

11 of 11
Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
होंडा की WR-V एसयूवी पिछले महीने भारत में बेची गई टॉप 10 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में 10वें नंबर पर रही। होंडा पिछले महीने WRV एसयूवी की सिर्फ 978 यूनिट्स की बिक्री कर पाई। जबकि कार निर्माता ने फरवरी 2020 में इस एसयूवी की 1,004 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें