फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा लान्च करेगी 8 नई शानदार कारें, ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देगी टाटा ब्लैकबर्ड

Fri, 29 Mar 2019 02:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Tata H5X Concept
टाटा मोटर्स भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने पिछले साल दुनियाभर में 10.49 लाख वाहनों की बिक्री की। इससे न सिर्फ कंपनी की ग्लोबल रैकिंग सुधरी है बल्कि उसने चीन की सबसे बड़ी वाहन कंपनी एसएआईसी एवं चांगन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं टाटा मोटर्स फ्यूचर को देखते हुए अपनी कारों को अपडेट करने और नई कारों को लाने की तैयारी कर रही है। जानते हैं टाटा की आने वाली कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

टियागो फेसलिफ्ट

2 of 9
tata Tiago Facelift
हाल ही में टाटा खबरें आई थीं कि टाटा की हैचबैक कार टियागो का जल्द ही फेसलिफ्ट आएगा। टाटा टियागो को बाजार में लान्च हुए तीन साल हो चुके हैं, और अब वक्त इसका फेसलिफ्ट लाने का है। आमतौर पर एक कार का लाइफस्पैन 5 साल होता है। नई टियागो को आने वाले महीने में लान्च किया जा सकता है। नई टियागो में नई ग्रिल, नए बंपर, स्लीक हेडलैंप्स मिलेंगे। खबरें हैं कि नई टियागो का लुक टाटा अल्ट्रोज जैसे होगा।
 
विज्ञापन

टाटा H2X (हॉर्नबिल)

3 of 9
Tata-H2X
टाटा की इस कार कॉन्सैप्ट हाल ही में हुए जिनेवा मोटर सो में पेश किया गया था। इसका मुकाबला मारुति इग्निस, महिन्द्रा केयूवी100 से होगा और यह देश के कार बाजार की सबसे सस्ती एसयूवी/क्रासओवर बन जाएगी। इस कार को टाटा के अल्फा आर्क प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। इसमें टियागो का 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो बीएस-6 मानकों को पूरा करेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा का कहना है कि हार्नबिल का डिजाइन कॉन्सैप्ट मॉडल से 80 प्रतिशत तक मिलता-जुलता होगा।
 

टाटा हेक्सा फेसलिफ्ट

4 of 9
tata hexa facelift
टाटा मोटर्स अपनी एमपीवी कार हेक्सा का मिड लाइफ फेसलिफ्ट ला सकती है। नई फेसलिफ्ट 7 सीटर हेक्सा में फ्रंट में बदलाव के साथ कुछ नए फीचर और नया इंजन लान्च किया जा सकता है। टाटा हेक्सा की टक्कर महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से है।  
 
विज्ञापन

टाटा हैरियर ऑल व्हील ड्राइव

5 of 9
tata harrier automatic variant spied
टाटा हैरियर के 7 सीटर वर्जन के अलावा हैरियर का 4 व्हील ड्राइव वर्जन लान्च किया जा सकता है। हैरियर की लान्चिंग के दौरान टाटा ने इसका 4 व्हील ड्राइव वर्जन इसलिए नहीं लान्च किया क्योंकि टाटा का सोचना था कि 4x4 एसयूवी की मांग कम होती है। वहीं सफारी की डिमांड कम होने के बाद टाटा हैरियर का फोर व्हील ड्राइव वर्जन लान्च कर सकती है। टाटा को उम्मीद है कि 4x4 सफारी खरीदने वाले हैरियर पर अपग्रेड करेंगे। हैरियर में ऑटोमैटिक वैरियंट के साथ ह्यूंदै का 6 स्पीड टार्क कनवर्टर ट्रांसमिशन मिलेगा।
 
विज्ञापन

टाटा बुजार्ड (टाटा कैसिनी)

6 of 9
Tata Buzzard
टाटा बुजार्ड असल में टाटा हैरियर 7 सीटर का कॉन्सैप्ट वर्जन है। हैरियर के 7 सीटर वर्जन को हाल ही में जिनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था। बुजार्ड को भारतीय कार बाजार में कैसिनी भी कहते हैं। बुजार्क को भी वही ओमेगा आर्क प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर हैरियर को बनाया गया है। कैसिनी या बुजार्ड में 2.0 लीटर का Kryotec इंजन लगा हुआ है, वहीं बुजार्ड हैरियर से 63 एमएम लंबी है।
 
विज्ञापन

टाटा अल्ट्रोज

7 of 9
Tata Motors-Altroz EV-2019-4
इस साल के आखिर में कंपनी अपनी टाटा 45x कान्सैप्ट का प्रोडक्शन वर्जन लान्च करेगी। इसे कान्सैप्ट वर्जन को ऑटो एक्सो 2018 में शोकेस किया गया था। अल्ट्रोज की टक्कर मारुति बलेनो और ह्यूंदै आई20 से होगी। अल्ट्रोज टाटा की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार होगी। अल्ट्रोज को भी अल्फा आर्क प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा और इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल इंजन के साथ आएगी। वहीं टाटा अगले साल इसका ईवी वर्जन भी निकालेगी, जो सिंगल चार्ज में 250 से 300  किमी तक चलेगी।
 

टाटा ब्लैकबर्ड

8 of 9
tata blackbird
टाटा मोटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा से मुकाबले के लिए नई एसयूवी लाने की योजना बना रही है, जिसका कोडनेम ब्लैकबर्ड है। ब्लैकबर्ड टाटा की नेक्सन और हैरियर के बीच की एसयूवी होगी, जो नेक्सन के 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और अपडेटेड 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। वहीं टाटा ब्लैकबर्ड का इलेक्ट्रिक वर्जन भी निकालेगी, ह्यूंदै भी क्रेटा का ईवी वर्जन लेकर आगी। ब्लैकबर्ड की टक्कर मारुति एस-क्रास और निसान किक्स से होगी।        
 
विज्ञापन

टाटा टियागो मिनी

9 of 9
Tata Tiago NRG
टाटा अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो का मिनी वर्जन भी लेकर आएगी, जो टाटा की एंट्री लेवल कार होगी। इसकी टक्कर मारुति ऑल्टो और रेनो क्विड से होगी। इस नए मॉडल को भी टाटा के अल्फा आर्क प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा, जिस पर टियागो औरर टिगोर को बनाया जा रहा है। टाटा का मानना है कि एंट्री लेवल सेगमेंट की अभी काफी मांग है और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन सकती है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें