फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल की महिला ने 310 प्लास्टिक बैग से बनाई ड्रेस, पहनकर पार्टी में गईं तो...

Fri, 29 Mar 2019 01:42 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
अब आप प्लास्टिक से बने कपड़े पहनने का शौक भी पूरा कर सकेंगे। एक 75 साल की महिला ने 310 प्लास्टिक बैग से खूबसूरत जैकेट और स्कर्ट बनाई है। प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग्स के बने ये कपड़े अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रोजा फेरिंगो। - फोटो : thisisinsider.com
अमेरिका में रहने वाली 75 साल की रोजा फेरिंगो ने पॉलिथीन रिसाइकिल करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, रोजा ने 310 प्लास्टिक बैग से जैकेट और स्कर्ट बनाई। इन्हें बनाने में रोजा को दो महीने का समय लगा। ये ड्रेस दूर से देखने पर तो कपड़े की लगती हैं पर छूते ही इसके प्लास्टिक से बने होने का पता चलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Money Crashers
न्यूयॉर्क के ग्रीस में रहने वाली रोजा का कहना है कि उन्हें रिसाइकिल्ड पर्स देखकर ड्रेस बनाने का आइडिया आया था। रोजा की बेटी फ्रान बर्टल्ली ने बताया कि पिछले साल मां ने एक पार्टी में प्लास्टिक बैग देखा था। उसके बाद उन्होंने लाल रंग का बैग तैयार किया। फिर उन्हें लगा कि बैग के साथ मैचिंग ड्रेस भी होनी चाहिए और मां ने ड्रेस बनानी शुरू कर दी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
बर्टल्ली ने बताया कि ड्रेस सिलने के लिए  मां ने एक स्टोर से लकड़ियां खरीदीं और उन्हें घिसकर सुइयों का आकार दिया। फिर प्लास्टिक बैग इकट्ठा किए। इसके बाद 170 प्लास्टिक बैग से जैकेट और 140 से स्कर्ट बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
बर्टल्ली ने बताया कि बनने के बाद तैयारी हुई ये खास ड्रेस पहनकर मां एक पार्टी में भी गईं। वहां मौजूद लोगों को लगा कि मां की ड्रेस ट्वीड फैब्रिक से बनी है। वहीं, कई लोगों ने इस काम की तारीफ भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें