फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की कारें हुईं महंगी: Tiago से लेकर Safari तक... जानें सभी मॉडल की नई कीमतें

Mon, 10 May 2021 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने सात मई को एलान किया था कि वह आठ मई से अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतें बढ़ाने जा रही है। ऐसे में अब कंपनी ने भारत में अपने व्हीकल लाइन-अप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के लिए नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। नई कीमतें बीते आठ मई से लागू होंगी और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं। कंपनी ने कहा है कि 7 मई तक की गई बुकिंग के लिए पुरानी कीमत ही अदा करनी होगी। कीमत बढ़ोतरी का असर उन पर नहीं पड़ेगा। यहां जानते हैं अब आपको टाटा की कार खरीदने के लिए किस मॉडल के लिए कितनी रकम चुकानी होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज भारत में टाटा मोटर्स का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। अप्रैल में इस कार की 6,649 यूनिट्स बेची गई। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत बेस वेरिएंट XE पेट्रोल के लिए 5.69 लाख से शुरू होती थी, जबकि टॉप एंड वेरिएंट XZ प्लस डीजल की एक्स-शोरूम कीमत 9.45 लाख थी। अब कीमतों में बढ़ोतरी के बाद टाटा अल्ट्रोज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख हो गई है जो 9.55 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Nexon 2020 Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
भारत में टाटा मोटर्स के लिए Nexon (नेक्सन) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। अप्रैल में 6,938 यूनिट्स की बिक्री के साथ, नेक्सन ने देश में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टाटा की कुल बिक्री में लगभग 28 फीसदी का योगदान दिया। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, अब नेक्सन के बेस मॉडल के लिए लगभग 10,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नेक्सन के XE वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये थी, अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख हो गई है। जबकि टॉप-स्पेक ट्रिम XZA+ (O) ड्यूल टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है। जो पहले 12.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी। 

4 of 7
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियागो) हैचबैक टाटा मोटर्स की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी की ओवरऑल बिक्री में टियागो का योगदान भी लगभग नेक्सन जितना ही है। टियागो के बेस वेरिएंट XE की पहले एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख थी। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख हो गई है। टॉप-एंड XZA+ डुअल टोन वेरिएंट की कीमत अब 6.95 लाख हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 6.84 लाख थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
इस समय भारतीय बाजार में Tata Tigor (टाटा टिगोर) टाटा की एकमात्र सेडान कार है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक टाटा टिगोर के बेस वेरिएंट XE की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख हो गई है, जो पहले की तुलना में लगभग 10,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, कार के टॉप वेरिएंट XZA प्लस की एक्स-शोरूम कीमत अब 7.73 लाख रुपये है जो पहले 7.63 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Tata Harrier at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier 
भारत में पिछले साल लॉन्च की गई Tata Harrier  (टाटा हैरियर) टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। पिछले महीने हैरियर एसयूवी की 1,712 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हैरियर एसयूवी के बेस वेरिएंट XE की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती थी। जबकि टॉप-स्पेक ट्रिम XZA प्लस डुअल टोन की एक्स-शोरूम कीमत 20.45 लाख रुपये थी। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब टाटा हैरियर की नई कीमत 14.29 लाख रुपये से शुरू होती है और 20.81 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Safari at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors
Tata Safari 
टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप एसयूवी Tata Safari  को इस साल फरवरी के आखिर में लॉन्च किया गया है। सफारी एसयूवी लॉन्च होने के कुछ महीनों के भीतर ही इसकी कीमत बढ़ा दी गई है। सफारी एसयूवी के बेस वेरिएंट XE की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये थी। और टॉप वेरिएंट XZA प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 25.06 लाख रुपये थी। कीमत बढ़ोतरी के बाद इसकी नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख से शुरू होती है और 21.61 लाख तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें