फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Skoda Karoq भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स

Tue, 26 May 2020 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Skoda Karoq - फोटो : Twitter
Skoda India की बहुप्रतीक्षित एसयूवी कार 2020 Skoda Karoq (2020 स्कोडा कारोक) लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हो गई है। स्कोडा इंडिया ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24 लाख 99 हजार रुपये रखी है। Karoq 5-सीटर एसयूवी है और इसे भारत में सीबीयू यूनिट के तौर पर लॉन्च किया गया है। यानी भारत में ये पूरी तरह से बनी हुई कार के रूप में आएगी। इसके साथ ही भारत में इस एसयूवी का सिर्फ टॉप वेरिएंट ही मिलेगा। इस एसयूवी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ वर्षों पहले लॉन्चिंग हुई थी। कंपनी ने भारत में 2020 ऑटो एक्सपो में इसे प्रदर्शित किया था और अब इसे लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Skoda Karoq - फोटो : Twitter
इंजन
Skoda Karoq सिर्फ एक इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 48 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी सिर्फ 9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ी लेती है। इस एसयूवी की टॉप स्पीड 202 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इस कार का माइलेज 14.49 किलोमीटर प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Skoda Karoq में 4x4 ड्राइव मिलता है। लेकिन भारत में मिलने वाले मॉडल में सिर्फ FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Skoda Karoq
लुक
Skoda Karoq MQB प्लैटफॉर्म पर आधारित है। नई कारोक एसयूवी के केबिन का लुक कंपनी की अन्य लेटेस्ट कारों जैसी ही है। इस कार में कंपनी की अन्य कारों जैसी ही सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल, डीआरएल के साथ चौड़े एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। कार का फ्रंट लुक काफी आकर्षक है, हुड और बंपर रिडिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा यह एसयूवी कार का रियर लुक स्कोडा कोडिअक जैसा लगता है। 

4 of 5
Skoda Karoq Interiors - फोटो : Twitter
फीचर्स
कार का केबिन लैदर अपहोल्ट्री से सजाया गया है। कार में इस सेगमेंट में मिलने वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स 
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Skoda Karoq एसयूवी में 9-एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skoda Karoq - फोटो : Twitter
मुकाबला
नई Skoda Karoq 6 रंगों के विकल्प में उपलब्ध है। इनमें मैजिक ब्लैक, लावा ब्लू, बिलियंट सिल्वर, केंडी व्हाइट, मैगनेटिक ब्राउन और क्वार्ट् ग्रे शामिल हैं। भारत बाजार में इसका मुख्य रूप से VW T-Roc और Jeep Compass (जीप कंपस) जैसी एसयूवी कारों से मुकाबला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें