भारत में स्कूटर की बिक्री में जबर्दस्त वृद्वि दर्ज की जा रही है। जहां एक ओर मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट दिख रही है तो वहीं ऑटोमेटिक स्कूटरों की बिक्री टॉप गियर में है। बहुत सारी महिलाएं आज के समय में स्कूटर चलाती हैं ये राइडिंग टिप्स उन्हीं के लिए है। क्योंकि आजकल बहुत सी दुर्घटनाओं में महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं।
विज्ञापन
पहले लगाएं हेलमेट फिर करें स्कूटर स्टार्ट
2 of 6
ऑटोमेटिक स्कूटर राइडिंग टिप्स
कभी भी बिना हेलमेट लगाए अपना स्कूटर स्टार्ट न करें। भले ही आप शॉर्ट डिस्टेंस पर निकल रहे हों लेकिन आपको बता दें कि दुर्घटना दूरी देखकर नहीं घटती। अगर आपने अच्छा हेलमेट पहन रखा है तो मानकर चलिए की आपकी जान 80 फीसदी सुरक्षित है। क्योंकि दुपहिया वाहनों की दुर्घटना में सबसे पहले सर पर चोट लगती है।
विज्ञापन
हील पहनकर न करें स्कूटर राइड
3 of 6
स्कूटर राइड
अक्सर लड़कियां या फिर महिलाएं हाई हील पहनकर स्कूटर चलाती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप जानबूझकर अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं। हील पहनकर राइडिंग के दौरान जब ट्रैफिक में या फिर किसी इमरजेंसी में आप अपना पैर सड़क पर टिकाते हैं तो बैलेंस नहीं बनता और इसके परिणामस्वरूप आप गिरना तय है। स्कूटर राइडिंग के दौरान हमेशा पैर में जूते होने चाहिए।
4 of 6
स्कूटर राइड
जब स्कूटर पर करें पिलियन राइडिंग
अक्सर आपने स्कूटर पर बैठे लोगों को अजीब अवस्था में देखा होगा क्योंकि उनको पता ही नहीं होता कि वो अपना पैर कहां टिकाएं, इसलिए वो अपना पैर लटकाए रखते हैं। इससे न सिर्फ राइडर को चोट लगने का अंदेशा बना रहता है बल्कि पिलियन राइडर भी खतरे में रहता है। अगर आप पिलियन राइडिंग करने जा रहे हैं तो स्कूटर के फुट पेग को स्कूटर पर बैठने से पहले बाहर निकाल लें। जब राइडर स्कूटर चला रहा हो और वह कहीं रुके तो आप उसके साथ अपना पैर नीचे न टिकाएं नहीं तो चोट लग जाएगी। आप अपना पैर तब तक ऊपर रखें जब तक आप स्कूटर पर बैठे हैं।
विज्ञापन
स्कूटर के साइड ग्लास को कभी बाहर न निकालें
5 of 6
स्कूटर
अक्सर लोग स्कूटर खरीदने के बाद सबसे पहले उसके साइड में लगे दोनों रियर व्यू मिरर को बाहर निकाल देते हैं। ये मिरर बहुत काम के होते हैं और राइडिंग के दौरान आपको पीछे से आ रहे वाहनों पर नजर रखने में मदद करते हैं। इसको निकालकर आप अपने आपको खतरे में झोंक देते हैं।
अक्सर महिला राइडर राइडिंग के दौरान कानों में इयर फोन लगाकर राइड करती हैं। यह पूरी तरह से गलत है। अगर आपके कान में म्युजिक बज रहा होगा तो सड़क पर हो रही गतिविधि से आप पूरी तरह दूर रहेंगी और किसी भी अनहोनी का शिकार हो सकती हैं। अगली बार जब स्कूटर राइडिंग के लिए निकलें तो प्लीज इन बातों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी जिंदगी अनमोल है।