भारत को पहली पारी में 189 रन पर सिमट बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए, लेकिन एक बार फिर भारतीय गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 48 रन की हो गई।
एकबार फिर मैट रेनशॉ ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 60 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसके बाद शॉन मार्श ने पारी को संभालते हुए 197 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली।
आइए जानते हैं आज के मैच से जुड़े कुछ खास आंकड़ो के बारे में-
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
2 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
1. अश्विन डेविड वार्नर को सबसे अधिक 8 बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह जेम्स एंडरसन के नाम था। उन्होंने वॉर्नर को 7 बार आउट किया था। वॉर्नर अपने करियर में ऑफ स्पिनर गेंदबाजी का सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
3 of 7
2. शॉन मार्श ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए पहली बार 66 रन की पारी खेली। इससे पहले मार्श ने चौथे स्थान पर खेलते हुए पिछली पारियों में 0,0,0,2,16 रन ही बनाए थे।
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
4 of 7
3. मैट रेनशॉ ने 196 गेंदों में 60 रन बनाए। ऐसा पांचवी बार है कि इस नौजवान खिलाड़ी ने टेस्ट मैच की एक पारी 100 से ज्यादा गेंदे खेली।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
5 of 7
4. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ आज के मैच में 5 रन पर ही आउट हो गए। जो कि भारत के खिलाफ पिछली 15 पारियों में ऐसा दूसरी बार है कि वह दो अंको का आंकड़े तक नहीं पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
6 of 7
अश्विन और रविंद्र जडेजा
5. आर. अश्विन ने जब पीटर हैंडसकोंब का विकेट लिया तो एक बार फिर अश्विन-जड़ेजा की जोड़ी का कमाल फिल्डिंग में देखने को मिला। यह छठी बार था कि 'कैच अश्विन बॉलिंग जड़ेजा' का मिश्रण देखने को मिला।
बंगलूरू टेस्ट का दूसरा दिन, इन आंकड़ों ने बनाया खास
7 of 7
- फोटो : getty
6. किसी भी भारतीय द्वारा घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अश्विन ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने इस सीजन में 622 ओवर फेंके हैं, जबकि कुंबले ने 2004/2005 में 612 ओवर फेंके थे।