फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: SBI के इस खास लोन पर बाइक लेना हुआ आसान, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

Sat, 06 Nov 2021 09:08 AM IST
संकल्प सिंह ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
SBI Easy Ride Bike scheme - फोटो : SBI
BS 6 आने के बाद से भारत में 2 व्हीलर्स गाड़ियों के मूल्य में वृद्धि आई है। ऐसे में देश की एक बड़ी मिडिल क्लास आबादी के लिए मोटरसाइकिल को खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं किस्तों पर भी बाइक को खरीदना एक महंगा सौदा पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने एक खास स्कीम निकाली है, जिससे बाइक लेना काफी आसान हो गया है। एसबीआई की इस खास योजना का नाम 'SBI Easy Ride' है। इसके अंतर्गत आप बिना बैंक ब्रांच विजिट किए लोन को ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप 3 लाख रुपये तक का 2 व्हीलर लोन आसानी से ले सकते हैं। इसका मैक्सिमम ड्यूरेशन 4 वर्ष है। इस लोन पर आपको 10.5% प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज दर देनी होगी। वहीं बात अगर मिनिमम लोन अमाउंट की करें, तो उसे 20,000 हजार रुपये तय किया गया है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
SBI Easy Ride Bike scheme - फोटो : Istock
एसबीआई की Easy Ride स्कीम के अंतर्गत आप 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। हालांकि आपको बाइक की ऑन रोड कीमत का 85 प्रतिशत तक ही लोन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
SBI Easy Ride Bike scheme - फोटो : Istock
इस लोन की सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में विजिट करने की जरूरत नहीं होगी। आप एसबीआई के योनो एप की मदद से एंड टू एंड डिजिटल टू व्हीलर लोन का फायदा उठा सकते हैं। आपके लोन अमाउंट को आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
SBI Easy Ride Bike scheme - फोटो : Istock
जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई अपने योनो एप के जरिए कई तरह की बैंकिंग की सुविधा दे रहा है। इसका सीधा फायदा उसके लाखों ग्राहकों को हुआ है। पहले जहां छोटो छोटे कामों को करवाने के लिए हमको बैंक ब्रांच विजिट करना पड़ता था। वहीं अब इस एप की मदद से कई ग्राहक बैंकिंग की सुविधा का लाभ घर बैठे ही उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें