देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के लिए मार्च का महीना बिक्री के लिहाज से काफी जबरदस्त रहा। कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसकी कुल बिक्री में 84 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने कहा कि उसने घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कुल 66,058 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल मार्च महीने के महीने में रॉयल एनफील्ड ने सिर्फ 35,814 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield Classic 350
मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में तुलनात्मक बिक्री के आंकड़ों में छलांग के पीछे आंशिक रूप से एक कारण यह भी है कि पिछले साल लगभग इसी समय के दौरान देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। इसकी वजह से व्यापार और पूरे बाजार में बिक्री पर खासा बुरा असर पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield classic 350
- फोटो : Amar Ujala
मार्च 2021 में रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री 60,173 यूनिट्स रही, जबकि कंपनी ने 5,885 यूनिट्स का निर्यात किया। जबकि एक साल पहले इसी महीने में, रॉयल एनफील्ड घरेलू बाजार में सिर्फ 32,630 यूनिट्स की बिक्री करने और 3,184 यूनिट्स को निर्यात करने में कामयाब हो पाई थी।
4 of 6
2021 Royal Enfield Interceptor 650, 2021 Royal Enfield Continental GT 650
- फोटो : For Reference Only
साल-दर-तारीख (YTD) परफॉर्मेंस की बात करें तो, कंपनी ने 12 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। क्योंकि उसने वर्ष 2020-21 में 6,12,350 यूनिट्स बेचीं, जबकि वर्ष 2019-20 में 6,95,959 यूनिट्स की बिक्री की थी। साल 2020 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी चुनौतीपूर्ण वर्षों में से एक था। बावजूद इसके रॉयल एनफील्ड अपने घाटे में कटौती और नए मॉडलों की एक रेंज को पेश करने के साथ ही बिक्री बढ़ाने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर में ऑल-न्यू Meteor 350 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। लेकिन इस सेगमेंट में Classic 350 का रुतबा बरकरार है और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी जल्द ही इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने वाली है, जिसकी लगातार टेस्टिंग जारी है। कंपनी की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा 88.51 फीसदी इसी सेगमेंट की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
2021 Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में नई अपडेटेड Himalayan (हिमालयन), Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) और Interceptor INT 650 (इंटरसेप्टर INT 650) को भी लॉन्च किया। 650 सेगमेंट की बाइक्स की कुल बिक्री में 11.49 फीसदी की साझेदारी है। इसके साथ ही ब्रांड ने अपनी बाइक्स में एक नई टेक्नोलॉजी ट्रिपर नेविगेशन भी पेश की है। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 'मेक-इट-योर' पहल का भी एलान किया है।