फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: 'भारत की सबसे बड़ी ईवी टेस्ट राइड पहल', ओला इलेक्ट्रिक ने की शुरुआत, जानें डिटेल्स

Mon, 22 Nov 2021 03:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला इलेक्ट्रिक अब कह रही है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट राइड को 1,000 शहरों और कस्बों में शुरू कर रही है। कंपनी के मुताबिक यह यहां का सबसे बड़ा ईवी टेस्ट ड्राइव प्रोग्राम है।
विज्ञापन
1 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने शनिवार को एलान किया कि उसने अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए पूरे भारत में टेस्ट राइड शुरू कर दी है। ओला ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। हालांकि संभावित ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा महानगरों में शुरू हो गई थी। ओला इलेक्ट्रिक अब कह रही है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट राइड को 1,000 शहरों और कस्बों में शुरू कर रही है। कंपनी के मुताबिक यह यहां का सबसे बड़ा ईवी टेस्ट ड्राइव प्रोग्राम है।

ओला इलेक्ट्रिक S1 स्कूटर की पहले दौर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये में ऑनलाइन शुरू की गई थी, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। दूसरी चरण की बुकिंग भी पूरी तरह से डिजिटल थी क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक डायरेक्ट-टू-होम प्रोग्राम को अपना रही है और इसका कोई डीलर पार्टनर नहीं है। इन स्कूटर की डिलीवरी भी इसी महीने शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
हालांकि, कई लोग ओला एस1 या एस1 प्रो वेरिएंट खरीदने की योजना को अंतिम रूप देने से पहले टेस्ट राइड के बारे में पूछताछ कर रहे थे। 10 नवंबर को, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में टेस्ट राइड शुरू हुई, इसके बाद 19 नवंबर से पांच और शहरों - मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में टेस्ट राइड शुरू हुई।

कंपनी के अनुसार, टेस्ट राइड इवेंट में लोगों की प्रतिक्रिया काफी हद तक सकारात्मक रही है। जिससे कंपनी इसे अब पूरे देश में शुरू करने के लिए प्रेरित हुई है। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ बिजनेस ऑफिसर अरुण सिरदेशमुख ने कहा, "हम आने वाले हफ्तों में टेस्ट राइड को तेजी से बढ़ा रहे हैं और भारत भर के 1000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर ग्राहक को दिसंबर के मध्य तक टेस्ट राइड की सुविधा मिल सके। यह टेस्ट राइड का अब तक का सबसे तेज राष्ट्रीय स्तर है और ऑटोमोटिव रिटेल में क्रांति हमारे डायरेक्ट टू कंज्यूमर मॉडल से संभव हुई है।"
विज्ञापन

3 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
27 नवंबर से शुरू होने वाले शहरों के अगले बैच में सूरत, तिरुवनंतपुरा, कोझीकोड, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, वडोदरा, भुवनेश्वर, तिरुपुर, जयपुर और नागपुर में ओला इलेक्ट्रिक की टेस्ट राइड शुरू होंगी। लेकिन ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों की इतनी अच्छी-खासी प्रतिक्रिया क्यों मिल रही है? यहां जानते हैं इस ई-स्कूटर की खास बातें।

4 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दोनों वेरिएंट्स की कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro ट्रिम्स में उपलब्ध है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।  
विज्ञापन

5 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फीचर्स
S1 और S1 pro दोनों मॉडल ढेर सारे फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर बिना चाबी के चलाई जा सकती है और इसे मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करके स्टार्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी ड्राइवर प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। भविष्य के कंपनी एप अपडेट के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और जियोफेंसिंग जैसे कई फीचर्स को और बढ़ा सकती है। इस स्कूटर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं, यानी स्कूटर आपके पहुंचते ही अनलॉक हो जाएगा। ओला स्कूटर के बूट को खोलने और बंद करने के ऑप्शन के साथ जीपीएस और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें