फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite : इस सस्ती एसयूवी की हो रही है बंपर बिक्री, 60000 से ज्यादा कारें हुईं बुक, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 02 Sep 2021 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
Nissan Magnite SUV Bookings : जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan की Magnite (मैग्नाइट) एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद से ब्रांड का एक बहुत ही सफल मॉडल रहा है। निसान का दावा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अब तक 60,000 से ज्यादा संचयी बुकिंग मिल चुकी है। साफ तौर पर, मैग्नाइट कॉम्पैक्ट एसयूवी ने निसान को अगस्त 2021 में अपनी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद की है। 

निसान मोटर इंडिया ने बताया कि अगस्त 2021 में कंपनी ने थोक बिक्री में लगभग चार गुना इजाफा दर्ज किया है। वाहन निर्माता ने दावा किया है कि उसने अपने दो ब्रांडों निसान और डैटसन में 3,209 यूनिट्स बेचीं हैं। ऑटो कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 810 यूनिट की थोक बिक्री दर्ज की थी। अगस्त की बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा है कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, बुकिंग की बढ़ती आमद के साथ ग्राहकों की भावना सकारात्मक है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि आपूर्ति चेन पर विशेष रूप से सेमिकंडक्टर के वैश्विक संकट के कारण एक चुनौती है। आपूर्ति चेन की यह समस्या डिलीवरी के समय को प्रभावित कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग पीरियड बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कंपनी ने इसे पिछले साल दिसंबर में भारत की सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। स्पोर्टी लुक और डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कम कीमत के कारण यह एसयूवी युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हुई है। इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस साल इसकी कीमत में तीन बार इजाफा किया है। निसान मोटर इंडिया के मुताबिक नई Nissan Magnite के टॉप वैरिएंट्स के XV और XV (प्रीमियम) की मांग सबसे ज्यादा है। इन वेरिएंट्स को 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने चुना है। इसके अलावा करीब 30 फीसदी लोगों ने CVT ऑटोमेटिक वेरिएंट को पसंद किया है। कंपनी के मुताबिक निसान मैग्नाइट की लॉन्चिंग के बाद से इसकी 2 लाख 80 हजार से ज्यादा इंक्वायरी की गई है। साथ ही मैग्नाइट एसयूवी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी खूब हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
वेरिएंट्स और रंग
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले Renault Triber में हो चुका है। Magnite की पांच ट्रिम्स हैं। इनमें XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। इसके अलावा यह कार आठ रंगों में उपलब्ध है जिनमें चार डुअल-टोन कलर्स शामिल हैं। 

4 of 9
Nissan Magnite Rear - फोटो : Nissan
दो इंजन ऑप्शन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Nissan Magnite ASEAN NCAP Crash Test - फोटो : ASEAN NCAP
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली। 
विज्ञापन

6 of 9
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
फीचर्स
अपने सेगमेंट के लिहाज से इस एसयूवी में कई बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED स्कफ प्लेट, पडल लैंप, JNL स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर, एम्बीएंट मूड लाइटिंग, एयर प्यूरिफायर मिलते हैं। इसके अलावा XV प्रीमियम वेरिएंट में निसान कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसमें ऑटोमेटेड रोड साइड एसिस्टेंस, व्हीकल ट्रैकिंग, व्हीकल हेल्थ इंफो, जियो फेंस, स्पीड अलर्ट और व्हीकल स्टेटस जैसे फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कीमत
हाल ही में Nissan Magnite के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ोतरी के बाद एसयूवी के एंट्री लेवल पेट्रोल XE वेरिएंट की कीमत 5.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं टॉप मॉडल टर्बो (XV Premium DT) वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये हो गई है। लॉन्चिंग से बाद से लेकर अभी तक टर्बो वैरिएंट्स की कीमतें 50 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। 

8 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कड़ा मुकाबला
निसान ने मैग्नाइट को लॉन्च करने से पहले विश्वास जताया था कि यह एसयूवी भारत में उसकी किस्मत बदल देगी। गुजरते महीनों के साथ, मैग्नाइट ने खुद को एक जबरदस्त खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, जिसका मुकाबला सेगमेंट में रेनो काइगर, ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा XUV300 जैसी स्थापित प्रतिद्वंद्वियों से है। 
विज्ञापन

9 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
तेज किया उत्पादन
हाल ही में चेन्नई के पास ओरगादाम में अपनी आरएनएआईपीएल प्लांट में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के 10,000वीं यूनिट का उत्पादन किया गया था। इस एसयूवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी वेटिंग पीरियड अभी भी कई महीनों तक बनी हुई है। निसान ने मैग्नाइट एसयूवी के उत्पादन को बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने प्लांट में एक और शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं प्लांट ने 1,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें