फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki लाई शानदार ऑफर, कारों पर दे रही 55,000 रुपये तक डिस्काउंट, स्कीम सिर्फ जून तक

Fri, 19 Jun 2020 10:30 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Swift BS6 - फोटो : For Representation Only
लॉकडाउन के बाद देशभर में डीलरशिप और शोरूम फिर से खुल गए हैं। ऑटो निर्माता वाहनों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए कई आकर्षक स्कीम लेकर आ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) जून में अपने चुनिंदा मॉडल्स पर कई आकर्षक ऑफर दे रही है। मारुति सुजुकी के अरीना डीलरशिप में ज्यादातर कारों पर कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को कई तरह के फाइनैंसिंग ऑप्शन भी दे रही है।  इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का लाभ सिर्फ जून महीने तक ही उठाया जा सकेगा। यहां दी गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी के किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Alto 800
Alto
मारुति सुजुकी रेंज में एंट्री लेवल कार Alto (ऑल्टो) मॉर्डन और लेटेस्ट फीचर्स के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी Renault Kwid (रेनो क्विड) और Datsun Redigo (डैटसन रेडिगो) से पिछड़ न जाए इसलिए कंपनी अपनी इस लोकप्रिय और सस्ती कार पर 38,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है और 4.36 लाख रुपये तक जाती है। इस सस्ती कार की खरीद के लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए इस महीने इस पर छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
New Wagon-R
Wagon R
मारुति सुजुकी की टॉलबॉय हैचबैक Wagon R (वैगन आर) कार का सेकंड जेनरेशन मॉडल अपने पुराने मॉडल जितना ही लोकप्रिय है। जून में इस कार की खरीद पर 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10 हजार कैश डिस्काउंट और 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य फायदे शामिल हैं। वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.94 लाख रुपये तक जाती है। वैगन आर दो इंजन ऑप्शन- 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। 

4 of 8
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
Eeco
यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में Eeco (ईको) मई 2020 में भारत में बिकनेवाली टॉप 5 कारों में शामिल थी। मारुति अपनी इस लोकप्रिय वैन की खरीद पर जून में 33,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 10 हजार का नगद डिस्काउंट और 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य ऑफर शामिल हैं। मारुति ईको की कीमत 3.80 लाख से 6.84 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन

5 of 8
Maruti Celerio
Celerio 
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचैबक कार Celerio (सिलेरियो) की खरीद पर इस महीने 48,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 25 हजार का नगद डिस्काउंट और 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य ऑफर शामिल हैं। Tata Tiago और Hyundai Santro को टक्कर देने वाली Celerio की कीमत 4.41 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 5.58 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
S-Presso
मारुति सुजुकी अपनी माइक्रो एसयूवी कार S-Presso (एस-प्रेसो) की खरीद पर जून में 48,000 रुपये की छूट दे रही है। इस ऑफर के तहत मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार खरीदने पर 20,000 रुपये का नगद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 8 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है जिसमें ऐक्सेसरीज, कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। Maruti Suzuki S-Presso की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.91 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
Swift 
सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में Ford Figo और Hyundai Grand i10 Nios जैसी कारों को टक्कर देनेवाली Maruti Swift (स्विफ्ट) पर इस महीने 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20 हजार कैश डिस्काउंट, 25 हजार ऐक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर शामिल हैं। स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है जो 8.02 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
Dzire 
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार Dzire (डिजायर) की खरीद पर 45,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि इसके पुराने फ्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। नए फेसलिफ्ट मॉडल पर मिलने वाले 45,000 तक के बेनिफिट्स में 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट और 25 ऐक्सचेंज बोनस समेत अन्य ऑफर शामिल हैं। वहीं प्री-फेसलिफ्ट पुराने मॉडल पर 25 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस मॉडल पर मिलने वाली कुल छूट 55 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। नई डिजायर की कीमत 5.89 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 8.80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें