पावरट्रेन
महिंद्रा की लोकप्रिय Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा eXUV300 इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें एलजी केम लिथियम-आयन बैटरी दी गई हैं। इसमें एक पर्मानेंट मैगनट मोटर से फ्रंट व्हील्स को पावर भेजा जाता है और फ्लोर पैनल के नीचे बैटरी पैक लगाया जाता है।
फीचर्स और कीमत
e-XUV300 में बंद ग्रिल और रैपराउंड हेडलैम्प्स दिए गए हैं। कार में हेडलाइट्स के आसपास और बम्पर पर नीले रंग है। इसमें ए और सी-पिलर्स को काले रंग, जबकि बी-पिलर्स को ग्रे रंग का रखा गया है। Mahindra eXUV300 की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी, इसलिए कंपनी इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये तक रख सकती है।