फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar: इस दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी का जादू है बरकरार, बुकिंग का आंकड़ा 75000 के पार

Mon, 04 Oct 2021 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar अपने न्यू जेनरेशन अवतार में एक साल पहले आधिकारिक तौर पर लॉन्च की गई थी। महिंद्रा की इस आइकॉनिक ऑफ-रोडर एसयूवी को पिछले 12 महीनों में 75,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है। महिंद्रा की थार को कई महत्वपूर्ण अपडेट मिले जिनमें एक पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एक्सटीरियर स्टाइल अपडेट और एक अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन शामिल हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि महिंद्रा थार के लिए हुईं इन सभी बुकिंग में से 40 फीसदी बुकिंग युवाओं ने कराई हैं। 

महिंद्रा को अपनी थार एसयूवी के लिए ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जिसके कारण कंपनी ने जल्द ही उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी की। हालांकि अभी भी कुछ अधिक लोकप्रिय वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड कई महीनों का बना हुआ है। यानि इस एसयूवी को खरीदने के लिए ग्राहकों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
सबसे ज्यादा इस वेरिएंट की बुकिंग
दिलचस्प बात यह है कि अब तक की गईं बुकिंग का 50 फीसदी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट के लिए हुआ है। जबकि 25 फीसदी बुकिंग पेट्रोल मॉडल के लिए हुई है। इन सभी कारणों से सेकंड जेनरेशन थार देश की सबसे अधिक बिकने वाली 4WD (फोर व्हील ड्राइव) के रूप में उभरी है।

कब हुई थी लॉन्च
न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को दो अक्तूबर 2020 को काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय, Thar AX वेरिएंट की कीमत 9.8 लाख रुपये और लग्जरी फीचर्स वाली Thar LX की कीमत 12.49 लाख रुपये तय की गई थी। खास बात यह है कि थार की पहली यूनिट को 1.10 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था, जिससे हुए कमाई को कंपनी ने दान में दे दिया था। 
विज्ञापन

3 of 11
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
डिजाइन
महिंद्रा थार सेकंड जेनरेशन मॉडल के डिजाइन की बात करें तो एक तरह से इस एसयूवी के डिजाइन में एक इवॉल्यूश्नरी बदलाव देखने को मिलता है जिससे यह ग्राहकों के बड़े वर्ग को अपील करती है। इस एसयूवी के डायमेनशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइन्स से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 mm है जो काफी ऊंचा है और इसके 18 इंच के रिम्स से इस एसयूवी की सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी है, जिसकी फिलहाल किसी दूसरी गाड़ी से तुलना नहीं की जा सकती। 

4 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
एसयूवी के फ्रंट में एक नई चौकोर काले रंग की ग्रिल, गोल हेडलैम्प और एक विशाल बंपर दी गई है। कार के साइड में ट्रेडमार्क बॉक्सी डिजाइन और बड़े ORVM मौजूद हैं। इसके रियर में हार्डटॉप, फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट टॉप जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एक गेट माउंटेड व्हील और SUV को भारी भरकम लुक देने के लिए एक बड़ी रियर विंडो मिलती है। 

अब सबसे खास बात, थार एक मशहूर विदेशी एसयूवी जैसी दिखती है। लेकिन महिंद्रा थार की जीप के साथ साझा इतिहास और जड़ें 7 दशक पुरानी हैं। इसलिए यहां चोरी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। कुल मिलाकर, नई थार बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन एसयूवी में शुमार है और पिछले जेनरेशन मॉडल से इसमें जबरदस्त बदलाव किया गया है।  
विज्ञापन

5 of 11
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी की एक्सटीरियर जितनी इवॉल्यूशनरी है, उस लिहाज से इसकी केबिन भी किसी मायने में कम नहीं। नए महिंद्रा थार की क्वालिटी और डिजाइन पिछले मॉडल से कई हजार साल आगे की बात लगती है। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक शहरी एसयूवी में चाहते हैं। इसका थीम सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक है। 
विज्ञापन

6 of 11
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (for Reference Only)
इसके फिटिंग और फिनिश से लेकर इसके इक्विपमेंट और डिजाइन तक, आप पाएंगे कि थार को इतनी पसंदीदा और एक शहरी एसयूवी बनाने के लिए महिंद्रा ने कितनी मेहनत की है। इसमें 6-सीटर और 4-सीटर लेआउट मिलता है और एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।  
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
दमदार इंजन
यह एसयूवी 2 वेरिएंट्स - AX और LX में उपलब्ध है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले इंजन को काफी पावरफुल माना जा सकता है। 

8 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
दोनों इंजनों में AX वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि LX वेरिएंट में दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि पेट्रोल LX वेरिएंट में कोई मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। ऑफ-रोडिंग ड्राइव की जरूरतों के हिसाब से महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रही है। 

9 of 11
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
सेफटी फीचर्स
इस एसयूवी की सुरक्षा की बात करें तो थार में दो फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही नई महिंद्रा थार में एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, टीपीएमएस, हिल स्टार्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ऑफ-रोडिंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए इसमें एक रोल केज भी दिया गया है। इतना ही नहीं, थार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफ-रोडर्स में बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है। इसमें इंटरनल वाइप डाउन और टायर की दिशा बताने वाला मॉनिटर भी दिया गया है। 

10 of 11
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
नई थार एसयूवी को हाल ही में वैश्विक सुरक्षा रेटिंग एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए सुरक्षा क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग मिलने के बाद और बढ़ावा मिला है। महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल एनसीएपी के सुरक्षा के नए क्रैश टेस्ट दौर 'भारत के लिए सुरक्षित कार' में वयस्क और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

11 of 11
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
कलर और कीमत 
महिंद्रा थार 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक, रॉकी बेज, एक्वा मरीन जैसे रंग शामिल हैं। महिंद्रा थार एसयूवी कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.78 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड मॉडल के लिए 15.08 लाख रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें