Top 10 cars sold in India in September : भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में सितंबर के महीने में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसकी वजह है कि कार निर्माताओं ने पिछले महीने बिक्री में गिरावट दर्ज की है। सामान्य तौर पर कार बाजार की लीडर Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) का दबदबा बरकरार है। हालांकि सबसे ज्यादा बिकने वाली कुछ कारें सूची में ऊपर से फिसलकर नीचे आई गईं हैं। एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे होने के बावजूद ह्यूंदै इस बार अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Kia Seltos (किआ सेल्टोस) को मात नहीं दे पाई। जबकि Tata Nexon (टाटा नेक्सन) पिछले महीने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लीडर बनकर उभरी है।
सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें मारुति सुजुकी स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा शामिल नहीं हैं। मारुति की यह दोनों कारें पिछले कई महीनों से टॉप 10 कारों की सूची में सबसे नियमित रूप से मौजूद रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारें कौन सी रहीं।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
1. Maruti Alto
मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार अभी भी कार खरीदारों के बीच एक पसंदीदा मॉडल बना हुआ है। जब लगभग हर कार निर्माता कंपनी सेमिकंडक्टर चिप के वैश्विक संकट से जूझ रही है और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है, ऑल्टो ने मारुति के लिए अच्छा मुनाफा कमाया है। मारुति ऑल्टो पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। मारुति ने ऑल्टो की 12,143 यूनिट्स बेचीं। यही नहीं ऑल्टो सितंबर में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हासिल करने वाली महज दो कारों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
2. Maruti Ertiga
मारुति की तीन-पंक्ति वाली अर्टिगा का सेकंड जेनरेशन मॉडल काफी सफल रहा है। और जहां तक बिक्री का सवाल है, यह काफी स्थिर रहा है। सितंबर में अर्टिगा भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में उभरी।, और ऑल्टो के बाद 10,000-यूनिट बिक्री के निशान को पार करने वाली दूसरी कार है। मारुति ने इस एमपीवी की 11,308 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान की बिक्री की तुलना में 13 प्रतिशत से ज्यादा है।
4 of 11
Kia Seltos 2021 Facelift
- फोटो : Kia
3. Kia Seltos
इस सूची में सबसे बड़ा आश्चर्य किआ सेल्टोस एसयूवी के तौर पर सामने आया है। यह टॉप 10 कारों की सूची में काफी लंबे समय बाद वापस आई है। किआ सेल्टोस पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। सेल्टोस भारत में किआ के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता की कहानी रही है। वास्तव में, पिछले महीने दुनिया भर में बिकने वाली सभी Kia Seltos एसयूवी में से लगभग आधी भारत में थीं। सितंबर में किआ सेल्टोस की 9,583 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
4. Tata Nexon
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। जिसमें से सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन ने बड़ा योगदान दिया है। टाटा ने सितंबर में नेक्सन एसयूवी की 9,211 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल सितंबर की बिक्री से 50 प्रतिशत से ज्यादा थी। नेक्सन ने अब तक सेगमेंट लीडर मारुति ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू को पछाड़कर पिछले महीने भारत में बिकने वाली टॉप 5 कारों में से एक बन गई है।
विज्ञापन
6 of 11
Hyundai Creta 2020
- फोटो : For Refernce Only
5. Hyundai Creta
टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों की सूची में पांचवें नंबर पर रहने के बावजूद Hyundai Creta एसयूवी की बिक्री में इस साल सितंबर में भारी गिरावट देखी गई है। चिप संकट के साथ बढ़ती मांगों ने क्रेटा को काफी मांग वाली एसयूवी बना दिया है, जिसका वेटिंग पीरियड बहुत ज्यादा है। पिछले महीने, ह्यूंदै क्रेटा की सिर्फ 8,193 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो इसके मासिक औसत से काफी कम है। और सितंबर 2020 की तुलना में 33 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
6. Maruti Baleno
मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो, बिक्री के मामले में सितंबर में काफी पिछड़ गई। कंपनी की अन्य कार मारुति स्विफ्ट के साथ बलेनो इस सूची में हमेशा हावी रही है। लेकिन सितंबर में मारुति की इस लोकप्रिय हैचबैक की सिर्फ 8,077 यूनिट्स की बिक्री हो सकी। जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेची गई 19,483 यूनिट्स के आधे से भी कम है। वास्तव में, साल-दर-साल आधार पर टॉप 10 कारों में बलेनो की बिक्री में लगभग 59 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
8 of 11
Hyundai Venue
- फोटो : For Reference Only
7. Hyundai Venue
ह्यूंदै की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की बिक्री में भी पिछले साल सितंबर की तुलना में इस साल सिंतबर के महीने में गिरावट देखी गई। हालांकि, यह इस महीने अपनी प्रमुख प्रतिद्वंदी मारुति विटारा ब्रेजा को पछाड़ कर, 7,924 यूनिट्स की बिक्री के साथ आगे निकलने में सफल रही है।
9 of 11
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : Maruti Suzuki
8. Maruti EECO
सितंबर में मारुति ब्रांड के कुछ प्रमुख नामों की तुलना में EECO वैन की बिक्री तुलनात्मक रूप से स्थिर रही। मारुति ने पिछले महीने EECO की 7,844 यूनिट्स बेचीं। हालांकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत कम है।
10 of 11
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
9. Maruti WagonR
न्यू जेनरेशन मॉडल के साथ एक आशाजनक शुरुआत के बावजूद, वैगनआर ने सितंबर में बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है। लगभग 57 फीसदी की गिरावट के साथ वैगनआर को पिछले महीने सूची में नौवें नंबर पर रखा गया था। मारुति ने इस कार की सिर्फ 7,632 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 17,581 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
10. Tata Altroz
सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों की टॉप 10 सूची में टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज 10वें नंबर पर रही। कंपनी ने सितंबर के महीने में टाटा अल्ट्रोज की 5,772 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल सितंबर में टाटा ने अल्ट्रोज की 5,952 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस साल सितंबर में इस कार की बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।