फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: सर्दियों में अपनी कार की ऐसे करें देखभाल, बड़े काम के हैं ये टिप्स

Tue, 05 Oct 2021 08:43 AM IST
सोनू शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों का मौसम यानी ठंड का असर सिर्फ हमारे ऊपर ही नहीं, बल्कि हमारी कारों के ऊपर भी पड़ता है। जिस तरह से कम तापमान और सर्दी हमारे ऊपर बहुत जल्दी बुरा असर डालती है, ठीक उसी तरह कारों के साथ भी होता है। कम तापमान हमारी गाड़ियों की क्षमता पर भी असर डालता है। ऐसे में अगर आप अच्छे से अपनी गाड़ी का ख्याल नहीं रखेंगे तो वो जल्दी खराब हो सकती है। सर्दियों में कार में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से उसकी मरम्मत करवानी चाहिए। सर्दियों का सबसे बड़ा नुकसान तो ये है कि इस मौसम में कार के दरवाजे और खिड़कियों में लगी रबड़ बहुत जल्दी खराब हो जाती है। इसके अलावा रबड़ जगह-जगह से कट भी जाती है, जिसकी वजह से कार के अंदर पानी चला जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में कार को होने वाले अन्य नुकसान के बारे में और साथ ही यह भी कि आप उसकी किस तरह से देखभाल कर सकते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों में कार को हो सकते हैं ये नुकसान 
  • सर्दियों में आपको अपनी कार की ब्रेक पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर ब्रेक सही नहीं हुआ तो एक्सीडेंट की संभावना ज्यादा रहती है। लेकिन अगर ब्रेक अच्छा हुआ तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपकी कार रोकने पर आसानी से रुक जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों में अक्सर कार के वाइपर भी अटकने लगते हैं और खराब हो जाते हैं, जिसकी वजह से कार चलाते समय बहुत दिक्कत होती है। इसलिए बेहतर होगा कि समय-समय पर अपनी कार की मरम्मत करवाते रहें, जिससे आपको सर्दियों में भी परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कारों के जानकार बताते हैं कि सर्दियों में कार का पेट्रोल मोटा हो जाता है, जिसके कारण कार धीरे चलने लगती है और कई बार ऐसा भी होता है कि कार स्टार्ट ही नहीं होती है। ऐसी स्थिति न आए, इसके लिए बेहतर होगा कि आप रोजाना कार को स्टार्ट करते रहें और सबसे जरूरी कि कार को ओस वाली जगह पर न रखें और अगर रखा है तो उसे ढक कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों में टायर और बैटरी की भी नियमित जांच करना जरूरी है। इसके अलावा कार का बीमा भी जरूर करवाकर रखें। इससे आपकी कार सुरक्षित रहेगी और उसके खराब होने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें