फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में राहत: होंडा के बाद अब हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाई अपने वाहनों की फ्री-सर्विस और वारंटी पीरियड

Tue, 18 May 2021 05:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal - फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। बीते दो दिनों से कोविड-19 संक्रमण के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिससे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा उनके वाहनों की सर्विसिंग भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में होंडा मोटरसाइकिल के बाद Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hero motocorp - फोटो : For Representation Only
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों के वारंटी पीरियड और फ्री-सर्विसिंग की तारीख को दो महीनों के लिए बढ़ा दिया है। हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने उन सर्विस की अवधि बढ़ा दी है, जो इस लॉकडाउन के दौरान खत्म होने वाली थीं। इसलिए वे और 60 दिनों के लिए बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle - फोटो : Hero MotoCorp
कंपनी के कहा है कि उनके दोपहिया वाहनों पर फ्री-सर्विसिंग और वारंटी की मियाद को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है। अब ऐसे वाहनों के ग्राहकों को दो महीने तक का अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वो इन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की घोषणा में वो वाहन शामिल होंगे जिनकी सर्विस 1 अप्रैल से लेकर 31 मई के बीच खत्म हो रही है।  

4 of 7
Hero Motocorp - फोटो : Hero Motocorp
मौजूदा कोरोना संक्रमण के दौर में हीरो ने ग्राहकों की चिंता दूर करने के लिए यह कदम उठाया है। अब ग्राहक कुछ समय इंतजार कर सकते हैं और संक्रमण कम होने पर अपने वाहनों की सर्विसिंग और वारंटी का फायदा उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
होंडा ने एलान किया कि देशभर के सभी डीलरशिप में उसके दोपहिया वाहनों पर फ्री-सर्विसिंग और वारंटी की मियाद को 31 जुलाई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। होंडा के इस तारीख बढ़ोतरी में उन सभी वाहनों को शामिल किया गया है जिनकी वारंटी और फ्री-सर्विसिंग 1 अप्रैल से लेकर 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही है। बढ़ती महामारी के बीच होंडा ने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Hero motocorp scooters - फोटो : hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प देश की चौथी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है जिसने अपने वाहनों की वारंटी और फ्री-सर्विसिंग की मियाद बढ़ाई है। इससे पहले देश के मौजूदा हालात को देखते हुए Yamaha Motor India (यामहा मोटर इंडिया), Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया) और KTM (केटीएम) ने भी अपने वाहनों के इन सर्विस की तारीख को दो महीने तक के लिए आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hero Motocorp Plant - फोटो : For Representation Only
इन बीच हीरो मोटोकॉर्प के तीन प्लांट सोमवार से खुल गए। कंपनी के गुरुग्राम, धारुहेड़ा और हरिद्वार इन तीन प्लांट में 17 मई से सिंगल शिफ्ट में काम शुरू किया गया है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्लांट को बंद करने का फैसला लिया गया था। पिछले महीने कंपनी ने कोरोना के बढ़ते मामले के बीच 22 अप्रैल से 2 मई तक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को बंद रखने का फैसला लिया था जिसे बाद में 16 मई तक बढ़ाया गया था। कंपनी का दावा है कि उसके 45 साल से अधिक उम्र वाले 90 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें