फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुई देश की पहली इलेक्ट्रिक कार, 31 मार्च के बाद से नहीं हुआ प्रोडक्शन

Wed, 01 May 2019 03:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra E2o plus Discontinued
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। खबरें हैं कि महिन्द्रा ने e2o के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है। 31 मार्च के बाद सिटी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण नहीं हुआ है। रेवा प्लेटफार्म पर बनी e2o का प्रदर्शन महिन्द्रा की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जानते हैं इस फैसले के पीछे क्या है वजह...
 
विज्ञापन

नेपाल में बिकती रहेगी e2o

2 of 5
mahindra reva
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के पहली शून्य प्रदूषण उत्सर्जन करने वाली कार e2o को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा नेपाल में बेचना जारी रखेगी। महिन्द्रा ने तकरीबन 9 साल पहले रेवा इलेक्ट्रिक कार कंपनी में हिस्सेदारी ली थी, जिसके बाद कंपनी ने e2o को बनाया गया था। वहीं e2o को बंद करने के बाद महिन्द्रा अपनी मच-अवेटेड माइक्रो एसयूवी KUV100 के इलेक्ट्रिक वर्जन को बाजार में उतारेगी।    
 
विज्ञापन

सिगंल चार्ज में 140 किमी दूरी

3 of 5
Mahindra E2o sports
e2o को कर्नाटक मे असेंबल किया जाता है और तीन दरवाजों वाली इस कार के तीन वेरियंट P2, P4 और P6 आते हैं। इनमें P2 वेरियंट सिगंल चार्ज में सबसे ज्यादा 140 किमी दूरी तय कर सकती है, जबकि बाकी दोनों वेरियंट 110 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। P2 वेरियंट में 3 kW का सिंगल फेज 16 एंपीयर वाला चार्जर आता है, जो 7 घंटे 20 मिनट में कार को फुल चार्ज कर देता है, जबकि 10 kW का तीन फेज वाला 32 एंपीयर चार्जर केवल 1 घंटा 35 मिनट में चार्ज कर देता है। महिन्द्रा ने अपनी इस कार में लीथियम ऑयन बैटरी पैक लगाया है और इसके साथ 3 साल और 60 हजार किमी की वारंटी मिलती है।
 

रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, एप से प्री कूलिंग जैसे फीचर

4 of 5
Mahindra E2O Charge
e2o चार सीटों वाली हैचबैक में ड्रायरेक्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है। वही तीनों वेरियंट्स 3500 आरपीएम पर 25.4 हॉर्सपावर और 1050 आरपीएम पर 70 एनएम का टार्क जेनरेट करते हैं। वहीं इसमें रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, स्मार्टफोन एप कनेक्टिविटी, फोन से लॉक-अनलॉक, एप से प्री कूलिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

e-KUV100 लेगी e2o की जगह

5 of 5
Mahindra eKUV100
महिन्द्रा ने e-KUV100 को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। वहीं इस कार को इस साल की दूसरी छमाही में लांच किया जा सकता है। वहीं यह सिंगल चार्ज में 140 किमी की दूरी तय कर सकेगी और इसके साथ फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा। वहीं अगले साल महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच करेगी, जिसे दो बैटरी पैक के साथ लांच किया जाएगा।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें