कार, बाइक या किसी भी वाहन की खरीदारी से पहले आपने Ex-Showroom और On-Road प्राइस के बारे में सुना होगा। आप यह भी जानना चाहते होंगे कि वाहन खरीदने पर आखिर क्यों इसकी कीमत बढ़ जाती है। यहां हम आपके बताने वाले है कि वाहन घर ले जाने से पहले आपसे क्या-क्या चार्ज लिए जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
car Dealership
1. पहली बात तो यह समझिए कि किसी भी कंपनी के डीलर उस कंपनी के कर्मचारी नहीं होते। डीलरशिप को पहले फैक्ट्री से उस कार को खरीदना पड़ता है। डीलर को उस कार की कीमत जो भी चुकानी पड़ती है उसे Ex Factory Price कहते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
buying new car
2. इसके बाद डीलरशिप या शोरूम पर किसी ट्रक या अन्य जरिए से लाया जाता कार को है। शोरूम पर जब कार होती है उस समय उसकी कीमत Ex-Showroom Price कहलाती है। ग्राहकों को Ex Factory Price से कुछ लेना-देना नहीं होता है। उनका संबंध एक्स-शोरूम प्राइस से होता है।
4 of 8
car insurance
3. भारत में यह नियम है कि कार शोरूम से ले जाने से पहले ही इसका Insurance जरूरी है। इसलिए कार खरीदते समय की इसका इंश्योरेंस भी कराना होता है। कुछ डीलर पार्किंग चार्जेज भी वसूलते हैं। हालांकि ऐसा सब जगहों पर नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
buying new car
4. अगर कार की कीमत 10 लाख से ज्यादा है तो आपको TCS (Tax Collection at Source) चुकाना पड़ता है। हालांकि यह चार्ज रिफंड भी हो सकता है। यह 1% लगता है।
विज्ञापन
6 of 8
buying new car
5. इसके बाद नंबर आता है Registration या RTO चार्ज का। इंश्योरेंस की तरह यह भी अनिवार्य होता है। हालांकि इंश्योरेंस आपको कम से कम एक महीने का कराना ही पड़ता है, लेकिन रजिस्ट्रेशन को एक महीने का भी कराया जा सकता है। यह चार्ज हर शहर और राज्य में अलग-अलग होता है।
विज्ञापन
7 of 8
buying new car
6. ये तो बात हुई ऐसे चार्ज की जो आपको चुकाने ही पड़ते हैं। अब बात करते हैं ऐसे खर्चों की जो आपकी मर्जी पर निर्भर करते हैं। इसमें Accessories, Extended Warranty, RSA (रोड साइट असिस्टेंट) शामिल हैं। एसेससरीज में आपकी कार या बाइक में अलग से लगाए जाने वाले सामान आते हैं।
उदाहरण के तौर पर Maruti Suzuki Swift Lxi (O) की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 4,83,598 रुपए है। इसमें 39,653 रुपए का RTO चार्ज और 18,934 रुपए का इंश्योरेंस शामिल किए जाने के बाद 1,500 रुपए का Hypothecation Charge लगाया जाता है। इस तरह इसका ऑन रोड प्राइस 5,24,070 रुपए बैठता है।