sachin tendulkar bmw i8
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। 24 साल के अपने क्रिकेट कैरियर में उन्होंने 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं। वहीं वह पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 सेंचुरी ठोकी हैं। सचिन के कार कलेक्शन में वैसे तो एक से बढ़ कर एक कई शानदार कारें हैं, लेकिन उनके कलेक्शन में ज्यादातर कारें BMW हैं। उनके गैराज में BMW 7-Series, BMW M3, BMW M4 और बेहद शानदार BMW i8 जैसी स्पोर्ट्सकार है। वहीं उनके पास निसान जीटी-आर, मर्सीडीज C63 AMG, पोर्शे बॉक्सटर स्पोर्ट्स कार भी हैं।