कोरोना वायरस के कारण ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है। 50 दिनों के लॉकडाउन ने बिक्री को पहली बार नेगेटिव में पहुंचा दिया। लॉकडाउन के कारण न सिर्फ बिक्री बंद रही बल्कि प्रोडक्शन भी ठप रहा। हालांकि, 50 दिनों के बाद जब शोरूम खुले तो शुरुआती बिक्री ने थोड़ी राहत दी। वहीं, मई 2020 के मुकाबले जून 2020 में हुई ज्यादा बिक्री ने ऑटो इंडस्ट्री को काफी राहत दी। लेकिन कंपनियों का कहना है कि हालत अभी बहुत खराब हैं। इंडस्ट्री का कहना है कि आने वाले समय में अगर हालत सुधरे नहीं तो डिस्काउंट देना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में हम आपको ऑटो इंडस्ट्री की तीन सबसे बड़ी चुनौती और चिंता के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद हम आपको बताएंगे कि गाड़ियों पर दिए जा रहे डिस्काउंट पर क्यों लग सकती है रोक। तो डालते हैं एक नजर,