फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पानी में तैरते दिखा पीले रंग का दुर्लभ कछुआ, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Tue, 21 Jul 2020 09:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पीले रंग का कछुआ - फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव में दुर्लभ प्रजाति का एक कछुआ नजर आया है। पीले रंग के होने के वजह से यह कछुआ काफी चर्चा में है। इस कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस दुर्लभ कछुए के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा कि ओडिशा के बालासोर में एक दुर्लभ पीले रंग के कछुए को बचाया गया। शायद यह एक अल्बिनो था। कुछ समय पहले सिंध के स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के कछुए का जिक्र किया था।
विज्ञापन

2 of 4
पीले रंग का कछुआ - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आप इस पीले रंग के कछुए को देख सकते हैं, जो पानी से भरे एक बर्तन में तैर रहा है। इस कछुए को देखकर वन्यजीव विभाग से संबंधित अधिकारी भी हैरान हैं। वन्यजीव वार्डन भानुमित्र आचार्य ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसा कछुआ नहीं देखा था। रविवार के दिन बालासोर जिले के सुजानपुर गांव के ग्रामीणों ने इस पीले कछुए को बचाया और इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिसर अधिकारियों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
पीले रंग का कछुआ - फोटो : सोशल मीडिया
इस कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगा। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 42 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
पीले रंग का कछुआ - फोटो : सोशल मीडिया
कछुए के वायरल हो रहे इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पीले रंग के प्यारे कछुए आपको शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि यह कछुआ प्रकृति का चमत्कार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें