प्रभास तेलुगु फिल्मों के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। लेकिन फिल्म बाहुबली के रिलीज होने के बाद इनकी शोहरत पूरे देश में फैल गई। बाहुबली अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। साउथ के इस सुपरस्टार को बाहुबली फिल्म में आपने एक न्यायप्रिय और दयावान युवराज के रूप में देखा था। लेकिन अपनी असल जिंदगी में भी प्रभास अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अपने इस दुर्लभ गुण की मिसाल पेश करते हुए, प्रभास ने हाल ही में अपने जिम ट्रेनर लक्ष्मण रेड्डी को एक नई मेड-इन-इंडिया Range Rover Velar (रेंज रोवर वेलार) एसयूवी तोहफे में दे दी। Range Rover Velar की एक्स-शोरूम कीमत 73.30 लाख रुपये है। प्रभास के जिम ट्रेनर एक पूर्व बॉडी बिल्डर हैं और उन्होंने मिस्टर वर्ल्ड 2010 का खिताब भी जीता है।
विज्ञापन
2 of 5
Range Rover Velar
- फोटो : For Reference Only
मॉडल और कीमत
उपहार में दी गई लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर वेलार भारत में निर्मित एसयूवी है जिसे पिछले साल 72.47 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि कंपनी ने बाद में इस एसयूवी की कीमत में इजाफा कर इसे 73.30 लाख रुपये कर दिया। कंपनी पहले Range Rover Velar को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध कराती थी, लेकिन अब वह इस लग्जरी एसयूवी का सिर्फ पेट्रोल इंजन मॉडल ही बेचती है।
विज्ञापन
3 of 5
Range Rover Velar
- फोटो : For Reference Only
पावर
लक्ष्मण रेड्डी को तोहफे में दी गई Range Rover Velar में इंजीनियम फैमिली का 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 177 bhp का पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों में पावर देती है।
4 of 5
Range Rover Velar
- फोटो : For Reference Only
स्पीड
यह एसयूवी सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। Range Rover Velar में ऑल-टेरेन प्रोग्रेस कंट्रोल सिस्टम (ATPC) दिया गया है जो कीचड़, रेत और गीली घांस जैसी जगहों पर भी एसयूवी की स्पीड को बनाए रखता है।
फीचर्स
मेड-इन-इंडिया रेंज रोवर वेलार में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें टच प्रो डुओ, ऐक्टिविटी की, वाई-फाई और प्रो सर्विस, मेरिडियन साउंड सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, केबिन एयर आयोनाइजेशन, प्रिमियम लैदर इंटीरियर, 20-इंच व्हील्स के साथ फुल-साइज स्पेयर व्हील, आर-डायनामिक एक्सटीरियर पैक, अडेप्टिव डायनामिक्स, प्रीमियम हेडलाइट्स के साथ सिग्नेचर एलईडी डीआरएल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।