फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले भावुक हुए मोहम्मद शमी, कहा- उसे महीनों से नहीं देखा, बहुत याद आती है

Sun, 13 Sep 2020 11:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी को अपनी बेटी की याद सता रही है। शमी की बेटी आइरा अपनी मां और क्रिकेटर की पूर्व पत्नी हसीन जहां के साथ रहती है। शमी भारत में लॉकडाउन के दौरान अपने फॉर्म हाउस में अभ्यास कर रहे थे। कोरोना काल में विकट हालातों के बीच शमी अपनी बेटी से नहीं मिल पाए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, 'वह तेजी से बड़ी हो रही है। मुझे उसकी कमी महसूस होती है।'
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामले के कारण आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन शहरों में होगा। शमी ने कहा कि खिलाड़ियों के नजरिए से यह कम थकाऊ होगा क्योंकि कम यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
भारत के लिए 49 टेस्ट, 77 एकदिवसीय और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा, 'मैं हमेशा अपनी भूमिका निभाने और अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैं स्थिति के अनुसार गेंदबाजी करूंगा।' 

4 of 5
मोहम्मद शमी
किंग्स इलेवन पंजाब का पहला मैच 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। टीम ने गुरुवार को अभ्यास मैच खेला था और शमी का मानना है कि सभी लय हासिल कर रहे है। आईपीएल के 10 नवंबर को खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी वहीं से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से होने की उम्मीद है, जिसके बाद टेस्ट और फिर एकदिवसीय श्रृंखलांए खेली जाएंगी। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत का स्वाद चखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें