Auto Sales Report of August 2021 : भारतीय वाहन उद्योग में अगस्त का महीना बिक्री के लिहाज से काफी उत्साहजनक रहा। वाहन निर्माता कंपनियों ने अगस्त 2021 में अपने वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं जिससे पता चलता है कि वाहन उद्योग रफ्तार पकड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अगस्त की बिक्री जुलाई के मुकाबले बेहतर रही।
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को बताया कि उसने अगस्त महीने में कुल 1.30 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी को चिंता का विषय बताया जा रहा है। मारुति सुजुकी ने सालाना आधार पर 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं, देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की बिक्री में सालाना आधार पर 12.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। यहां आपको बता रहे हैं कि किस वाहन निर्माता कंपनी ने अगस्त के महीने में कितने वाहनों की बिक्री की।
विज्ञापन
2 of 7
Tata motors
- फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स को हुआ कितना फायदा
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सालाना आधार पर ओवरऑल बिक्री में 58.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त के महीने में 57,995 यूनिट की बिक्री की, जबकि अगस्त 2020 में 36,505 यूनिट्स बेचे थे। घरेलू बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 53 फीसदी का लाभ दर्ज किया है। अगस्त के महीने में कंपनी ने 54,190 यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही। बीते साल अगस्त में ने 35,420 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी। टाटा मोटर्स ने 66 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ कमर्शियल व्हीकल की 29,781 यूनिट और 51 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ पैसेंजर व्हीकल की 28,018 यूनिट बेचीं।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की बिक्री
ह्यूंदै के लिए अगस्त महीना काफी अच्छा माना जा सकता है। कंपनी को सालाना आधार पर 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है। अगस्त के महीने में ह्यूंदै ने 59,068 यूनिट की बिक्री की। जबकि अगस्त 2020 में 52,609 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ह्यूंदै ने घरेलू बिक्री में भी लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 46,866 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2020 के इसी महीने के मुकाबले 2.3 फीसदी ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी की घरेलू बिक्री 45,809 यूनिट रही। अगस्त 2021 में कंपनी के निर्यात में 79.4 फीसदी का उछाल आया। ह्यूंदै ने अगस्त के महीने में 12,202 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि अगस्त 2020 में 6,800 यूनिट्स का निर्यात हुआ था।
4 of 7
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की सेल्स
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने बीते महीने कुल 1.30 लाख वाहनों की बिक्री की। यह पिछले साल अगस्त की तुलना में 4.8 फीसदी ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी ने 1.24 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी। बीते साल अगस्त में कंपनी ने 7920 यूनिट्स निर्यात किया, जो बीते महीने बढ़कर 20,619 यूनिट्स रही। कंपनी ने 12,699 यूनिट ज्यादा निर्यात की। हालांकि, कंपनी को घरेलू बिक्री में 5.7 फीसदी का नुकसान हुआ है। अगस्त 2020 में कंपनी की 1.16 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही, जो बीते महीने घटकर 1.10 लाख यूनिट रही।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बिक्री में गिरावट
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सालाना वृद्धि में अगस्त के महीने में 21.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 21,360 गाड़ियों की बिक्री की। जबकि कंपनी ने अगस्त 2020 में 27,229 वाहनों की बेचे थे। यानी इस साल अगस्त के महीने में 5,869 यूनिट्स की कम बिक्री हुई है। हालांकि, महिंद्रा का निर्यात 43 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने अगस्त 2020 में 955 यूनिट्स का निर्यात किया, जो बीते महीने बढ़कर 1,363 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
Bajaj Pulsar RS 200
- फोटो : Bajaj
बजाज ऑटो की बिक्री
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की बिक्री में अगस्त के महीने में मासिक आधार पर 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अगस्त में कंपनी ने कुल 3,73,270 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान घरेलू दोपहिया वाहन की बिक्री 1.11 फीसदी की ग्रोथ के साथ 1,57,971 यूनिट रही। कंपनी ने दोपहिया वाहन निर्यात श्रेणी में मासिक 15 फीसदी की उछाल के साथ 2,00,675 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, बजाज ऑटो के लिए कमर्शियल सेल्स के आंकड़े बेहतर नहीं रहे। कंपनी को बीते महीने मासिक आधार पर 9.3 फीसदी का नुकसान हुआ। कंपनी ने 34,960 यूनिट की बिक्री की।
अशोक लेलैंड को भी फायदा
देश की प्रमुख व्यावसायिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड को अगस्त में सालाना आधार पर 48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बीते महीने 9,360 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अगस्त 2020 में 6,325 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान कंपनी ने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 79 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त के महीने में 4,632 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2020 में 2,589 यूनिट्स बेचीं थी। वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल बिक्री में कंपनी ने सालाना 27 फीसदी की ग्रोथ मिली। कंपनी ने अगस्त 2021 में 4,728 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि अगस्त 2020 में 3,736 यूनिट्स बेची थी।